Monday, June 1, 2026

AI PC हुआ लांच...

दोस्तों आज जो लोग गेमिंग, एडिटिंग, ग्राफ़िक का काम करते है उनके लिए खुशखबरी है। क्योंकि Nvidia एक ऐसा ग्राफ़िक चिप लेकर आ रहा है, जिससे गेमिंग, ग्राफ़िक, और एडिटिंग करना और आसान हो जायेगा। 


हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक Nvidia और माइक्रोसॉफ्ट ने एक डील में sign किया है। ये दोनों मिलकर काम करेंगे।

29 May 2026, रिपोर्ट के मुताबिक Microsoft और NVIDIA मिलकर नए AI PC पेश करेंगे। NVIDIA के चिप्स पर आधारित ये कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के Surface ब्रांड के अलावा Dell जैसे अन्य पीसी मेकर द्वारा भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ ही Microsoft ऐसे सॉफ्टवेयर फीचर्स पेश कर सकती है जो AI एजेंट्स को Windows कंप्यूटर पर स्थानीय स्तर (Locally) पर कार्य करने में सक्षम बनाएंगे।

अब तक अधिकांश AI प्रोसेसिंग क्लाउड के जरिए होती रही है लेकिन Microsoft AI वर्क्स को सीधे यूजर के कंप्यूटर पर चलाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि इससे AI तकनीक का उपयोग और अधिक तेज, सुरक्षित और व्यापक हो सकता है।


यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब Microsoft की Copilot+ PC पहल उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर सकी। Recall फीचर से जुड़े सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी विवादों के कारण इस रणनीति को झटका लगा था। हालांकि अब स्थानीय AI एजेंट्स की बढ़ती संभावनाओं के साथ Microsoft को नए अवसर नजर आ रहे हैं।

इस बीच NVIDIA की एंट्री को Microsoft की AI PC रणनीति के लिए बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है। हाल ही में Windows, NVIDIA और Arm Holdings के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स ने 'A New Era of PC. संदेश साझा कर एक बड़े ऐलान के संकेत दिए हैं। इडस्ट्री एक्सपर्ट का मानना है कि यह साझेदारी AI-पावर्ड पर्सनल कंप्यूटिंग के नए दौर की शुरुआत कर सकती है।

 

दोनों दिग्गज कंपनियों का यह तालमेल एक स्पष्ट संकेत है कि वे मिलकर एक ऐसे बुनियादी PC प्लेटफॉर्म का अनावरण करने जा रहे हैं, जिसे व्यापक रूप से लंबे समय से अफवाहों में चल रहे N1 और N1X Arm-बेस्ड सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) के रूप में देखा जा रहा है। इसे खासतौर पर Windows on Arm लैपटॉप के लिए डिज़ाइन किया गया है । यह लैपटॉप मार्केट में Intel और AMD की x86 तकनीक की बादशाहत को सीधी चुनौती है


 N1X क्या है?

N1X में 20-कोर वाला Arm-बेस्ड CPU होने की खबर है, जो Nvidia की Grace आर्किटेक्चर पर आधारित 10-10 कोर के दो क्लस्टरों में बंटा होगा। यह सेटअप पहले DGX Spark AI कंप्यूटर को शक्ति देने वाले GB10 सुपरचिप में साबित हो चुका है । यह चिप MediaTek के साथ मिलकर बनाई गई है, जो इसमें ARM IP के एकीकरण और सिस्टम-लेवल डिज़ाइन की जिम्मेदारी संभाल रही है \

GPU
इंटीग्रेटेड GPU के Nvidia की Blackwell आर्किटेक्चर पर आधारित होने और 48 स्ट्रीमिंग मल्टीप्रोसेसर (SMs) के साथ आने की अफवाह है, जो कुल मिलाकर 6,144 CUDA कोर बनाते हैं। यह संख्या बिल्कुल डेस्कटॉप GeForce RTX 5070 के बराबर है । हालांकि, क्योंकि यह एक इंटीग्रेटेड GPU है जो CPU के साथ पावर और थर्मल सीमाओं को साझा करता है, इसलिए असली गेमिंग प्रदर्शन थोड़ा कम रहने का अनुमान है। अनुमानों के अनुसार यह एक मोबाइल RTX 5070 और RTX 5070 Ti के बीच का प्रदर्शन दे सकता है 

दोस्तों अभी तक लॉच करने का date कन्फर्म  नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही आने की संभावना है, अगर AI बिल्ड PC मार्केट में आता है तो लैपटॉप के डिमांड में कटौती देखने को मिलेगी। इसका कारण कंप्यूटर में बेहतर तरीके से गेमिंग, एडिटिंग, ग्राफ़िक, डिज़ाइन का काम आसानी से कर सकते है 

No comments:

Post a Comment

ऐसा शॉर्टकट जो मोबाइल में होते हुए भी

 दोस्तों मोबाइल तो चलाते ही है, लेकिन आपको मोबाइल में दिए हुए सभी सेटिंग के बारे में पता नहीं होगा। तो हम आपको कुछ ऐसे ही सेटिंग के बारे में...