Monday, June 22, 2026

PhonePe चार्ज वसूलेगा 100 रुपये , ये है नया नियम

दोस्तों आज के इस डिजिटल दुनिया में सब कुछ कैशलेस होते जा रहा है। अब किसी भी दुकान पर सामान लो और पेमेंट ऑनलाइन करना पड़ता है क्योकि दुकानदार के पास कैश होता ही नहीं है।


इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। यह ऐप भारत में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा देता है।
PhonePe से UPI पेमेंटमोबाइल रिचार्ज, QR कोड स्कैनटिकट बुकिंग, मनी ट्रांसफरबीमा और निवेशबैंक बैलेंस चेक जैसे सुविधा का लाभ उठा सकते है।
फ़ोनपे में PhonePe वॉलेट भी होता है। इसी को लेकर कंपनी ने एक नया गाइडलाईन जारी किया है।

जल्द ही पेमेंट ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने वॉलेट गाइडलाइंस को अपडेट किया है, जिसके बाद अगर आप लंबे समय तक वॉलेट का यूज करना छोड़ देते हैं, तो 100 की पेमेंट करनी पड़ सकती है।

कंपनी ने हाल ही में अपनी वॉलेट गाइडलाइंस को अपडेट किया है, जिसके तहत अगर कोई फोनपे यूजर 365 दिनों तक अपने PhonePe Wallet का उपयोग नहीं करता है,  तो उसपर इनएक्टिविटी मेंटेनेंस फीस लगाई जाएगी। यह फीस 100 रुपये होगी।

किन लोगों पर लगेगी 100 रुपये की जुर्माना  

 

100 रुपये की फीस सिर्फ उन लोगों पर लागू होगी, जिन्होंने एक साल तक अपने PhonePe Wallet से कोई ट्रांजैक्शन नहीं कि हीं किया है. सिर्फ PhonePe ऐप खोलना या UPI के जरिए भुगतान करना वॉलेट गतिविधि नहीं माना जाएगा. शुल्क से बचने के लिए यूजर्स को वॉलेट के जरिए कम से कम एक ट्रांजैक्शन करना होगा, जिससे वॉलेट दोबारा एक्विट मान लिया जाएगा.

नोट - PhonePe ने ₹100 की तिमाही (Quarterly) फीस केवल निष्क्रिय (inactive) Wallets पर लागू की है। यदि आपका PhonePe Wallet लगातार 365 दिनों (1 साल) तक इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो उस पर ₹100 + लागू टैक्स का "wallet inactivity maintenance fee" लगाया जा सकता है।

यह शुल्क सामान्य UPI भुगतान, पैसे भेजने, QR स्कैन करने या बैंक-से-बैंक ट्रांसफर पर नहीं लगेगा। सामान्य UPI लेनदेन अभी भी ग्राहकों के लिए मुफ्त हैं।

अगर आप समय-समय पर अपने PhonePe Wallet का उपयोग करते रहते हैं, तो आपको यह शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

 

अलर्ट मैसेज 

फोनपे की तरह से फीस काटने से पहले यूजर्स को 15 दिन पहले एक मैसेज भेजा जाएगा. अगर वॉलेट में बैलेंस है तो कंपनी सीधे 100 रुपये काट लेगी. वहीं, अगर वॉलेट में 100 रुपये से कम रकम है तो वह रकम पूरी काट ली जाएगी. हालांकि बैलेंस को को नेगेटिव नहीं किया जाएगा. 

 


No comments:

Post a Comment

भुत का अस्पताल

भूतों की कहानियां कल्पना के आधार पर लिखी जाती है, लेकिन कल्पना भी कुछ वास्तविकता से, अभिप्रेरित होती है| भूतिया अस्पताल एक ऐसी माँ की कहानी ...