Saturday, May 30, 2026

WhatsApp अब बिना मोबाइल नंबर के चलाए

दोस्तों आज के डिजिटल दुनिया में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है किसी को कुछ भेजना हो तो लोग डिजिटल प्लेटफार्म को अपना साथी मानने लगे


आज कल तो अगर कोई भी इनविटेशन हो तो लोग घर नहीं आते बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म जैसे - व्हाट्सप, टेलीग्राम, या मैसेज करके आने को कहते है। 

लेकिन लोग करे तो करे क्या व्हाट्सप ने अपने नए-नए फीचर से लोगो को अपने तरफ आकर्षित करता रहता है

व्हाट्सएप दुनियाभर में करोड़ो यूजर का पसंदीदा एप्लीकेशन बन गया है व्हाट्सएप के द्वारा फोटो, विडियो, ऑडियो, कोई भी डॉक्यूमेंट को आसानी से एक-दुसरे को भेज सकते है और इसके साथ ही अपने फीचर बिटा AI वर्जन भी जोड़ दिया है जिससे व्हाट्स एप को बेहतर कर दिया बिटा AI को एप्लीकेशन में जोड़ने से स्टेटस लगाने, स्टेटस में ऑडियो जोड़ने का फीचर ऐड हो गया है और साथ में ही अपने व्हाट्स एप स्टेटस को अपने फेसबुक और इन्स्टाग्राम अकाउंट में भी शेयर कर सकते है और अपने व्हाट्स एप में कई अकाउंट में जोड़ सकते है यानी की अगर आपके पास 2-3 व्हाट्स एप चलाना चाहते है और आपके पास एक ही मोबाइल है तो आप अपने एक व्हाट्स एप में  2-3 अकाउंट खोल कर चला सकते है 

जैसे आप फेसबुक में 2-4 अकाउंट खोलते है और चलाते है 

अब WhatsApp ने नया फीचर जोड़ने जा रहा है 

इस फीचर के तहत आप अपने WhatsApp के मोबाइल नंबर छिपा सकते हो जैसे हम अपने फेसबुक और Instagram में Username बनाते है वैसे ही WhatsApp ने Username वाला फीचर लेकर आ रहा है  जिसके तहत दूसरे लोग आपको मोबाइल नंबर की जगह Username से खोज पाएंगे।

इससे लोगो की प्राइवेसी और भी बढ़ जाएगी क्योकि इस फीचर के आने से आपके मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगाऔर साथ ही अनजान लोगो से बाद करने में कोई परहेज नहीं होगा 

दोस्तों यह फीचर इस साल के अंत में आने की संभावना है  


WhatsApp में दो अकाउंट जैसे Add करे?

* सबसे पहले WhatsApp खोले 

* Setting में जाए 

* फिर आप अपने प्रोफाइल में छोटा सा Barcode के बगल में निचे साइड का Arrow का निशान होगा उस पर क्लिक करना है


* Add अकाउंट पर क्लिक करे

* दूसरा मोबाइल नंबर डालिए, जिस नंबर से आप चलाना चाहते है

* फिर OTP डालकर वेरीफाई कीजिये

* अब दोनो WhatsApp चलाने के लिए तैयार है


अब दोनों अकाउंट को चलने के लिए आपको WhatsApp को ओपन कीजिये और ऊपर कार्नर पर 3 डॉट होगा उस पर क्लिक करे और switch Account वाले आप्शन पर क्लिक करके बारी-बारी से चला सकते है 

दूसरा तरीका - Clone app/Dual App के द्वारा भी आप 2 WhatsApp चला सकते है इसके लिए सेटिंग में जाना है  फ़ोन सेटिंग खोले और क्लोन app या ड्यूल app को चालू कर दे  ध्यान रहे या इसका इस्तेमाल आप पुराने मॉडल के मोबाइल भी कर सकते है 

Monday, May 25, 2026

जाने..लैपटॉप में OS इनस्टॉल कैसे करे?

 दोस्तों अगर आपके लैपटॉप में चलते-चलते विंडो क्रेश हो जाये और विंडो न खुले तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है दोस्तों क्योकि आज हम आपको विंडो रिकवरी और विंडो इंस्टालेशन दोनो करना बताएँगे. 



सबसे पहले हम जान लेते है आटोमेटिक विंडो रिकवरी/रिपेयर और ब्लू स्क्रीन क्यों आता है. या फिर सिस्टम फ्रीज़ क्यों होता है.

ब्लू स्क्रीन क्यों आते है ? -

* गलत या पुराने ड्राईवर जैसे - ग्राफ़िक, wifi, या फिर ऑडियो ड्राईवर.

* रैम का प्रॉब्लम जैसे - RAM में fault हो तो PC अचानक restart या blue screen दे सकता है।

* SSD या हार्ड डिस्क का ख़राब होना.

* वायरस का आना भी एक कारण हो सकता है. 

* सर्विस न करने से सिस्टम गर्म होने से भी हो सकता|

* Corrupted पेन ड्राइव लगाने से


आटोमेटिक विंडो रिकवरी/रिपेयर क्यों आते है?

* विंडो फाइल corrupt होने पर 

* बार बार सिस्टम डायरेक्ट ऑफ करना जैसे- बैटरी डाउन होने पर या बटन से ऑफ करने पर 

* ड्राईवर या सॉफ्टवेर 

* विंडो अपडेट fail होने पर 

नोट - ये चारो आप्शन सही है तो हार्डवेयर जैसे - motherboard/ SSD में ख़राब है.

कल्पना करें कि आप अपने विंडोज पीसी पर किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त हैं और अचानक आपकी स्क्रीन एक अनजान एरर मैसेज के साथ नीली हो जाती है। ब्लू स्क्रीन ऑफ़ डेथ (BSOD) के रूप में जानी जाने वाली यह समस्या इस समय दुनिया भर में कई उपयोगकर्ताओं को प्रभावित कर रही है।



ठीक कैसे करे? 

रिकवरी आप्शन आने पर आपको सबसे पहले एडवांस आप्शन में जाये फिर Troubleshoot फिर startup रिपेयर करो. अगर सही हो जाता है तो ठीक है नहीं तो एक startup में safe मोड option पर जाओ. safe मोड से सही नहीं हुआ और बार-बार आटोमेटिक रिपेयर का आप्शन आता है आपको विंडो को uninstall करना पड़ेगा और विंडो इनस्टॉल करना पड़ेगा. 


विंडो कैसे इनस्टॉल करे?  

दोस्तों विंडो को इनस्टॉल करने के लिए आपके पास ये तीन चीजो का होना जरुरी होता है.

1. Pen drive minimum 16gb

2. ISO file something 5gb - Download Windows 11

3. Bootable सॉफ्टवेर Rufus - Rufus - Create bootable USB drives the easy way (Only UEFI bootable)

Bootable  pendrive कैसे बनाए- 

Ø Insert pen drive

Ø Open Rufus

Ø Continue yes

Ø Select image file (source image file)

Ø Start

Ø Ok


पेन ड्राइव रेडी होने के बाद लैपटॉप के रीस्टार्ट करना है और बूट key प्रेस करना है जैसे -

HP के लिए F9

Dell के लिए F12

Asus के लिए F12 

उसके बाद आपके स्क्रीन पर लगा हुआ पेन ड्राइव दिखेगा और पेन ड्राइव को सेलेक्ट करके इंटर बटन को प्रेस कर देना है. 

*फिर next पर जाना है 

* Install Now

* Next

* Accept term and condition tick ok

* Custom Install 

* Delete All partition (यदि डेटा काम का है तो उस पार्टीशन को डिलीट मत कीजिये नहीं तो आपका डेटा भी डिलीट हो जायेगा.

* Then Next

* Window Installing (विंडो इनस्टॉल होने में 5 मिनट का टाइम लग सकता है)

* विंडो इनस्टॉल होने के बाद Yes पर क्लिक करे

* English Indiaपर सेलेक्ट करके yes पर क्लिक कर दे

* अपने device का नाम लिख देना है जो भी आप रखना चाहते है.

* बिना पासवर्ड के आप स्किप या next कर सकते है 

* फिर Yes Yes Yes करते जाईए 

* अब आपका सिस्टम चलाने के लिए तैयार है, अब आपको wifi कनेक्ट करके सिस्टम को कम्पलीट अपडेट कर लेना है. 


Google Pixel ने लांच किया स्मार्ट फ़ोन

दोस्तों 2026 के आईपीएल मैच में आपको गूगल पिक्स्सल स्मार्टफ़ोन कैमरा के बारे रोज देखने और सुनने को मिलता है। आखिरकार क्यों फेमस है गूगल पिक्स्सल स्मार्टफ़ोन? इसी साल के अंत में गूगल पिक्स्सल  अपना 11 सीरीज लांच कर रहा है तो आईए जानते है एक एक करके इसके बारे में ! 

सबसे पहले हम आपको बताएँगे गूगल पिक्स्सल स्मार्टफ़ोन क्या है ? 

यह Google का  premium Android smartphone series है। यह शानदार गूगल पिक्स्सल camera दुनिया के best camera smartphones में गिने जाते हैं। कैमरे में Night Sight, Magic Eraser, AI Photo Editing, Astrophotography कर सकते है। pure Android experience, AI features, और long software updates के बारे में जाना जाता है। अगर आप कैमरे क्वालिटी के लिए स्मार्ट फ़ोन लेना चाहते है तो गूगल पिक्स्सल एक आप्शन हो सकता है।

इस स्मार्ट फ़ोन में गूगल AI और जैमिनी built होते है।

नोट - इस स्मार्ट फ़ोन में गूगल का खुद का प्रोसेसर Tensor G4 chipset होते है, जो AI के बेहतर मन जाता है।

गूगल पिक्स्सल का पहले स्मार्ट फ़ोन सीरीज कब से लांच हुआ है हम आपको एक-एक करके बताएँगे -

सीरीज

Launch Year

Pixel / Pixel XL

2016

Pixel 2 / 2 XL

2017

Pixel 3 / 3 XL

2018

Pixel 3a / 3a XL

2019

Pixel 4 / 4 XL

2019

Pixel 4a / 4a 5G

2020

Pixel 5

2020

Pixel 5a

2021

Pixel 6 / 6 Pro

2021

Pixel 6a

2022

Pixel 7 / 7 Pro

2022

Pixel 7a

2023

Pixel Fold

2023

Pixel 8 / 8 Pro

2023

Pixel 8a

2024

Pixel 9 / 9 Pro / 9 Pro XL

2024

Pixel 9 Pro Fold

2024

Pixel 9a

2025

Pixel 10 / 10 Pro / 10 Pro XL

2025

Pixel 10 Pro Fold

2025


गूगल पिक्स्सल ने 2021 में खुद का प्रोसेसर चिप tensor चिप बनाया।


दरअसल, हाल ही में आयोजित गूगल के एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2026 के दौरान कंपनी ने एक हैंडसेट गूगल पिक्स्सल सीरीज 11 को दिखाया, जिसमें कैमरे के चारों तरफ लाइट चमक रही है जिससे कैमरा को ऑनकरते ही लाइट का इस्तेमाल भी कर सकते है। बेहतर low-light photography, AI video enhancement, improved zoom, smarter computational photography आसानी से इस्तेमाल कर सकते हो।

अगर कैमरा की मेगा पिक्स्सल की बात करे तो Back camera 50MP+50MP और Front Camera भी 50MP होगा।

स्टोरेज - 8gb/256gb

चिपसेट - गूगल टेंसर 6

रिफ्रेश रेट - 120Hz

डिस्प्ले - 6.6 इंच

बैटरी - 5500mAh

इसका दाम लगभग 79999 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है।

गूगल पिक्सल 11 सीरीज में कई धमाकेदार एआई फीचर्स मिलने का अनुमान है। इसमें फोटो इरेजर 2.0, एआई मैजिक इरेजर, लाइव कॉल ट्रांसलेशन, नाइट साइट वीडियो प्रोसेसिंग, सर्कल टू सर्च, सिनेमैटिक ब्लर और कई एआई हेल्थ फीचर्स भी जोड़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे यूजर्स को काफी फायदा होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। जैसे ही कंपनी के द्वारा घोषणा की जाएगी आपको इसी पोस्ट के माध्यम से बता दिया जायेगा


 

Saturday, May 23, 2026

BSNL ने मचाया तहालका..

दोस्तों BSNL के बारे में हर कोई जनता है लेकिन आज के समय में बीएसएनएल का नेटवर्क कनेक्टिविटी सही नहीं होने के कारण इसके यूजर कम होते चले जा रहे है. जबकि बीएसएनएल की टैरिफ प्लान/ रिचार्ज प्लान सभी कंपनियों से बहुत ही कम है. इसके बावजूद इसके यूजर रोजाना कम होते चले जा रहे है. कारण नेटवर्क कनेक्टिविटी का कम होना. 


अगर आप बीएसएनएल का सिम ले भी लेते है और नेटवर्क न रहे तो आप क्या करोगे. जाहिर सी बात है आप सिम का प्रयोग ही नहीं करोगे.

बीएसएनएल सन 2000 में आई और मार्किट में अपना पकड़ पूरी तरह से नहीं बना पाई. जबकि जिओ कुछ ही सालो में पुरे भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 

आज के समय में सभी के घर एक सिम तो जिओ का मिल जायेगा लेकिन बीएसएनएल का सिम आपको देखे हुए के साल हो गए है. 

जबकि बीएसएनएल पूरे भारत में मोबाइल नेटवर्क, ब्रॉडबैंड, फाइबर इंटरनेट और लैंडलाइन सेवाएँ देती है।

विश्व में केवल चीन, फिनलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया ही ऐसे देश थे जिनके पास अपनी टेलीकॉम स्टैक बनाने की क्षमता थी। लेकिन अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है।

लेकिन अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है। BSNL के 1 लाख स्वदेशी 4G टावर इस दिशा में एक बड़ा कदम हैं।" इसके अलावा, भारत सरकार 6G टेक्नोलॉजी पर भी तेजी से काम कर रही है, जिससे देश में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जा सकेगा।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक समिट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्था C-DOT द्वारा कोर टेक्नोलॉजी, Tejas नेटवर्क द्वारा टेलीकॉम टावर (RAN) और TCS द्वारा सिस्टम इंटीग्रेशन का काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि जून 2025 तक यह काम पूरा कर लिया जाए, जिसके बाद इन सभी टावरों को 5G में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

D2D सैटेलाइट सर्विस की शुरुआत
BSNL ने Direct-to-Device (D2D) सैटेलाइट मैसेजिंग सेवा भी लॉन्च कर दी है, जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। सिंधिया ने बताया कि जहां दुनिया के कई देशों में टेलीकॉम कंपनियों का विलय हो रहा है, वहीं भारत टेलीकॉम एक्सपेंशन की राह पर है। भारत उन गिने-चुने देशों में से है जहां चार प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स (Jio, Airtel, Vi और BSNL) प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

  • TCS, तेजस नेटवर्क्स और सी-डॉट ने देश में बीएसएनएल के लिए 1 लाख 4G साइट्स लगाई हैं।
  • तेजस नेटवर्क्स ने जापान की NEC और Rakuten के साथ भी साझेदारी की है।
  • तेजस नेटवर्क्स का मकसद स्वदेशी तकनीक को विदेशों तक पहुंचाना है और वह ग्लोबल कंपनियों से बात कर रही है।

क्या होता है D2D सैटेलाइट?

D2D यानी Direct-to-Device एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें मोबाइल फोन, IoT डिवाइस और अन्य स्मार्ट उपकरण बिना अतिरिक्त हार्डवेयर के सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा इमरजेंसी कम्युनिकेशन, लोकेशन शेयरिंग और आपदा के समय मदद पहुंचाने में मिलेगा।

बीएसएनएल टावरों में लगी करीब 50 हजार बैटरियां, पावर प्लांट और पुरानी केबल्स को बदला गया है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है।

लेकिन 5G की चुनौती अभी भी बाकी
तमाम उपलब्धियों के बावजूद बीएसएनएल की 5जी सेवाओं का राेलआउट अबतक देश में नहीं हो पाया है। BSNL के अन्य कॉम्पिटिटर्स जैसे- जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया की 5जी सर्विस देश में लंबे समय से चल रही है। बीएसएनएल को टावरों के साथ-साथ हाईस्पीड इंटरनेट सेवाओं को रोलआउट करने की सख्त जरूरत नजर आती है। बीएसएनएल अपना 5g लाने में काफी समय लगा सकता है. लेकिन बीएसएनएल का 5g जब भी आएगी तो पुरे मार्किट को हिला कर रख देगी. क्योकि आपको भी पता है बीएसएनएल का टैरिफ प्लान कितने सस्ते होते है. दुसरे टेलिकॉम कंपनिया 1 महीने का रिचार्ज जितने पैसे में करती है उतने ही पैसे में बीएसएनएल यूजर 5 महीने का लाभ उठा सकते है. 

 


 

Friday, May 22, 2026

AI लैपटॉप क्यों जरुरी ...

दोस्तों आज-कल सुनने को मिलता है की यह मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर और टेबलेट AI फीचर के साथ है.
क्या आपको पता है AI फीचर होता क्या है . नही !

दोस्तों बहुत से लोगो को नहीं पता है की AI फीचर किस बला का नाम है. AI फीचर एक ऐसा टेक्नोलॉजी है जो सभी कामो को कुछ सेकंड में कर देता है और आपके कामो को आसान बना देता है और साथ ही समय का भी बचत करता है. 

AI एक खास चिप होता है. जिसे आप NPU यानि  Neural Processing Unit भी कह सकते है.  यह AI चिप टास्क को तेजी से काम करने में मदद करता है. 
NPU एक Dedicated AI प्रोसेसर है. NPU के अलावा आपको CPU मिलेगा, जिसका काम सामान्य होता है और दूसरा आपको GPU मिलेगा, जिसका इस्तेमाल ग्राफ़िक और गेमिंग के लिए किया जाता है. 
इसके बाद आता है NPU, जिसका काम AI चिप को तेजी से काम करने में मदद करता है. 

Note - AI, NPU के साथ ही आता है. 

AI फीचर के फ़ायदे- 

*  विडियो कॉल के दौरान विडियो के बैकग्राउंड को आप धुधला कर सकते है (Background blur during video calls) 

* Live ट्रांसलेशन

सेल्फ-ड्राइविंग कारें: जैसे Tesla की कारें जो खुद चलती हैं, सेंसर और AI से रास्ता पहचानती हैं।

* AI से फोटो/विडियो एडिट कर सकते है. 

* AI के द्वारा आवाज को शब्दों में बदल सकते है.  (Voice typing & transcription)

* AI फीचर आने से बैटरी की लाइफ और बैकअप भी ज्यादा हो जाता है. 

ऑटोमेटेड कस्टमर सपोर्ट: बिना इंसान के सहायता देने वाले AI सिस्टम जो 24×7 काम करते हैं।

AI बिना थके दिन-रात लगातार काम कर सकता है।

* AI बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण करके तुरंत निर्णय ले सकता है।

Siri, Alexa, Google Assistant जैसे वॉइस असिस्टेंट्स हमारी रोजमर्रा की ज़रूरतें आसान बनाते हैं।

* AI के द्वारा आप स्टडी भी कर सकते है और कोई भी प्रश्न पूछकर उसका उत्तर भी पट कर सकते है


अब दोस्तों AI के कुछ नुकसान भी है जैसे -
*प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है क्योकि कई AI फीचर क्लाउड आधारित होते है जो आपके द्वारा लिखे हुए या फिर शेयर किए हुए डेटा कंपनी के सर्वर पर सेव होते है .

*AI फीचर लैपटॉप, नार्मल लैपटॉप से काफी महंगे होते है. 

* हैवी काम करने के लिए लोग AI फीचर वाले लैपटॉप लेंगे और काम हैवी होने की वजह से हीटिंग प्रॉब्लम ही आते है. 

Thursday, May 21, 2026

क्रोमबुक में OS इंस्टाल करे ....

How do Install Chrome OS System Laptop 

क्रोम OS इंस्टॉल कैसे करे?

Recuirment


·       Pen drive 64bit

·       Rufus (Bootable pen drive software)

·       Chrome OS Software (Website – linuxmint.com)

·       Cinnamon Edition Software download 32/64 bit

 

 

Process

सबसे पहले पेन ड्राइव को लैपटॉप मे लगा लेना है। क्रोम OS डाउनलोड कर लेना है । उसके बाद cinnamon edition  Download Linux Mint 22.3 - Linux Mint को डाउनलोड कर लेना है


, उसके बाद
scroll करके नीचे आना है। 64bit वाले ऑप्शन पर आपको word लिखा दिखेगा। आपको वॉर्ड के mirror file को download कर लेना है जिसकी size लगभग 2gb के आस पास होगा।

फिर आपको install.sh ( यह फाइल installation मे मदद करता है ) file को डाउनलोड करना पड़ेगा ChromeOS/install.sh at master · shrikant2002/ChromeOS · GitHub और इस फाइल को notebook मे open कर लेना है। 


·       अगर आपका लैपटॉप 4th generation का या उससे ऊपर का जनरेशन का है तो आपको chrome OS  का Rammus iso फाइल download करना पड़ेगा।

·       अगर लैपटॉप 3rd जनरेशन का या उससे नीचे का जनरेशन का हो तो आपको samus iso फाइल download करना पड़ेगा

·       अगर लैपटॉप AMD Ryzen मे है तो Zork iso फाइल download करना पड़ेगा

और सभी iso का नया नया version आया हुआ है।

 

 

·       Open Rufus

·       Select ISO file

·       अब partition scheme मे MBR या GPT कौन स select करना है, इसके लिए हमे सबसे पहले जिस पार्टिशन मे os install करेंगे उसके Disk Management मे जाकर properties पर जाना है और volume मे जाकर partition style GPT/MBR मे है आप चेक कर सकते है।

·       जो भी पार्टिशन volume होगा उसे select कर start कर देना है।

 

फिर आपको सभी डाउनलोड किए हुए जीप फाइल को unzip कर लेना है।

आपको डेस्कटॉप पर chrome os नाम का एक folder बना लेना है, और unzip हुए file  Brunch software के folder मे पड़े सभी फाइल को chrome os वाले फ़ोल्डर ( जो desktop पर फ़ोल्डर बनाया था ) मे कॉपी कर लेना है। और दूसरे unzip फाइल ( Rammus / Samus / Zork जो भी OS आपने install करने के लिए डाउनलोड किया हो ) को rename कर rammus recovery.bin (अगर Rummus os हो तो ) लिख कर save कर देना है, फिर chrome os वाले फ़ोल्डर ( जो desktop पर फ़ोल्डर बनाया था ) मे copy कर देना है।

फिर install.sh फाइल (जो नोटबुक मे open किया था ) को भी फ़ोल्डर ( जो desktop पर फ़ोल्डर बनाया था ) मे कॉपी कर देना है।

Rufus software bootable पेनड्राइव को complete होने के बाद, chrome os वाले फ़ोल्डर को कॉपी करके bootable पेन ड्राइव मे paste कर देना है।

 

Note laptop को boot करने से पहले BIOS मे जाकर secure boot को disable करना होगा क्योंकि बिना disable किए operating system install नहीं कर सकते है।

 

 

Chrome OS Installation

·       Press boot key

·       Pen drive select

·       Start linux mint cinnamon 64 bit select

·       फिर system आपका pen drive पर live open हो जाएगा।

·       Connect wi-fi

·       Home folder open ON Desktop Icon

·       File system मे जाना है फिर search baar मे Chrome OS टाइप कर search करना है।

·       Open chrome OS

·       Right click on blank space

·       Open in terminal

·       Type sudo sh install.sh

·       Enter

फिर cmd मे कुछ error भी आएगा जैसे cgpt need to be installed first

 

·       फिर आपको cmd के last मे टाइप करना है- sudo apt update

·       Enter

·       Type sudo apt install cgpt

·       Enter

·       Type sudo apt install pv

·       Again run type

·       Type sudo sh install.sh

·       Enter

·       उसके बाद सभी partition डिलीट हो जाएंगे , जैसे c, d, e, drive

·       फिर system के screen पर loading brunch framework लिखकर automatic आगे बढ़ता रहेगा।

·       फिर configure कर लेना है

·       Process complete

Wednesday, May 20, 2026

Intel ने नए processors लॉन्च किए हैं, जाने फ़ीचर..

दोस्तों आज की इस दुनिया सभी के हाथो में मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर होते ही होते है। और चलाना भी जानते हैदोस्तों हम सभी को पता है लैपटॉप या कंप्यूटर के दो ही तरह के माइक्रो प्रोसेसर होते है- एक Intel, दूसरा AMD


तो आज हम इंटेल प्रोसेसर के बारे में बात करेंगे, जो पुराने होने के साथ- साथ काफी तेज भी है
Intel company ने अपने पहला माइक्रो प्रोसेसर Intel 4004 साल 1971 में लॉन्च किया था। लेकिन Intel कंपनी की शुरुआत 1968 में हुई थी। इंटेल कंपनी के कई प्रोसेसर हैं जैसे - पैन्टियम, सैलेरॉन, कोर टू डुयो, i3, i5,i7, i9 core 3, ultra 3 आदि।
माइक्रोप्रोसेसर को  हर्ट्ज़ में नापते है । पुराने प्रोसेसर 8, 12, 16, 32 और आधुनिकतम 64 बिट के लॉन्च हुए हैं।

इस साल के अंत में इंटेल अपना नया प्रोसेसर Intel Core 2nm Ultra Series 3 ‘Panther Lake’ लांच करने जा रहा है। जिससे आने वाले कंप्यूटर पहले से कई गुना तेज और स्मार्ट बन जाएंगे।

इसके साथ ही इंटेल ने एक और चिप Xeon 6+ भी लांच होने वाला है जो बड़े डेटासेंटर और सर्वर में इस्तेमाल होगा

2nm Panther Lake' प्रोसेसर क्या है ?
दोस्तों अब हम आपको बताएँगे ये 2nm होता क्या है। यह चिप नई तकनीक से बनाया गया है। इसको आप 2nm प्रोसेसर या नैनो मीटर भी कह सकते है। यह छोटी होने के साथ साथ काफी पावरफुल होता है। इस कंपनी का कहना है की पुराने तकनीक से यह 20-30% तेज होगा। जिससे आपके सिस्टम बहुत तेजी से काम करेगा और बैटरी की लाइफ और बैटरी बैकअप भी ज्यादा होगा। Pantherlake प्रोसेसर खास तौर पर गेमिंग सिस्टम और AI के लिए डिजाईन किया गया है। और इसमें नए ग्राफ़िक भी जोड़ा गया है, जिससे विडियो एडिटिंग और गेम खेलना आसान कर देगा

भुत का अस्पताल

भूतों की कहानियां कल्पना के आधार पर लिखी जाती है, लेकिन कल्पना भी कुछ वास्तविकता से, अभिप्रेरित होती है| भूतिया अस्पताल एक ऐसी माँ की कहानी ...