Monday, June 29, 2026

Consistent ने लॉन्च की Atlaas Gaming Cabinet Series

दोस्तों आपको Consistent की पूरी जानकारी बताने से पहले आपको बता दू की Consistent एक ऐसा उभरता हुआ भारतीय IT हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है। जो सस्ते दामो में आपको इलेक्ट्रॉनिक सामान मुहैया करता है। Consistent के मार्केट में आते ही सभी आईटी कंपनियों में खलबली मच गए थी। 


Consistent Infosystems की स्थापना 2011 में हुई थी। कंपनी PC कंपोनेंट्स, स्टोरेज डिवाइस, नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स, CCTV, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, SSD, RAM और गेमिंग एक्सेसरीज़ बनाती और बेचती है।

Consistent अब गेमिंग हार्डवेयर पर विशेष ध्यान दे रहा है जैसे - Gaming Keyboards & Mouse, PC Components, Gaming Cabinets, CPU Coolers आदि।

Consistent Infosystems के को-फाउंडर और सीईओ योगेश अग्रवाल ने इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम अपने पोर्टफोलियो को एक नई रोमांचक गेमिंग कैबिनेट्स की रेंज के साथ विस्तारित करने के लिए उत्साहित हैं भारत में गेमिंग उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, और हम गेमर्स और पीसी उत्साही लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्च-प्रदर्शन वाले उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं हमारा यह नया लाइनअप इनोवेशन, मजबूती और स्टाइल का प्रतीक है, जो ग्राहकों को बेजोड़ गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा"

हाल ही में इसके एक गेमिंग कैबिनेट ने सभी को हैरान कर दिया है, जिसका नाम ATLAAS Gaming Cabinet है।

इसमें 12 कूलिंग फैन लगाने की सुविधा है।

TX, Micro-ATX और Mini-ITX मदरबोर्ड सपोर्ट करेगा।

Black और White दोनों रंगों में उपलब्ध है ।

430 mm तक GPU क्लियरेंस होगा ।

USB Type-C फ्रंट पोर्ट भी होगा ।

Tempered Glass Side Panel होगा ।

Consistent Infosystems का यह नया गेमिंग कैबिनेट्स का कलेक्शन भारत में उच्च-गुणवत्ता वाले गेमिंग हार्डवेयर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है हर मॉडल अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है, जो हाई-एंड गेमिंग और कस्टम पीसी बिल्ड्स के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं. ये कैबिनेट्स प्रोफेशनल गेमर्स और टेक उत्साही लोगों के लिए आदर्श हैं

अगर इस कैबिनेट की प्राइस की बात करे तो यह बहुत कम दामो में बाज़ार में मिलेगा।

1 - VENUS (Model No.: 2008, MRP: ₹3,550/-)कॉम्पैक्ट और आकर्षक Micro-ATX कैबिनेट

टेम्पर्ड ग्लास साइड पैनल
डुअल 120mm फिक्स्ड-कलर फ्रंट फैन और सिंगल 120mm रियर फैन

2 - SPECTRUM (Model No.: 2009, MRP: ₹7,550/-), 

0.4mm SPCC ब्लैक-कोटेड चेसिस,ATX, M-ATX, और ITX मदरबोर्ड सपोर्ट, टेम्पर्ड ग्लास साइड पैनल और छह प्री-इंस्टॉल्ड फिक्स्ड-कलर फैन


3 - LUNAR (Model No.: 2010, MRP: ₹7,550/-)
ATX, M-ATX, और ITX मदरबोर्ड सपोर्ट
आठ फैन माउंटिंग विकल्प
स्टाइलिश टेम्पर्ड ग्लास डिजाइन, स्टाइल

4 - COSMOS (Model No.: 2014, MRP: ₹7,550/-)
Micro-ATX, ATX, और ITX मदरबोर्ड सपोर्ट
तीन SSD स्लॉट्स और मल्टीपल RGB फैंस
एडवांस्ड वेंटिलेशन सिस्टम, हाई-परफॉर्मेंस पीसी को ठंडा रखने के लिए

5 - DEFENDER (Model No.: 2013, MRP: ₹9,150/-)
ATX और ITX मदरबोर्ड सपोर्ट
टेम्पर्ड ग्लास साइड और फ्रंट पैनल
10 फैन स्लॉट्स,

दोस्तों अगर आप गेमर है तो यह गेमिंग सीरीज आपके लिए कारगार हो सकता है, जिसमे आप हाई लेवल गेम और एडिटिंग आसानी से कर सकते है

Saturday, June 27, 2026

Motherboard में लगे सभी कॉम्पोनेन्ट के

दोस्तों मदर बोर्ड में लगे सभी कॉम्पोनेन्ट के बारे में इस लेख के माध्यम से हम बताने वाले है। मदर बोर्ड को देखने के बाद आप लोगो को पता नहीं होता है की मदर बोर्ड में  कौन सा पार्ट का क्या नाम होता है तो चलिए सबसे पहले हम बताते है - 

1) CPU (Central processing Unit)-: Connect Microprocessor



CPU कंप्यूटर के प्रोसेसर है माइक्रोप्रोसेसर को कहते है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक चिप जैसा दिखता है, जिसका कार्य कंप्यूटर के डाटा और निर्देशों को इंफॉर्मेशन में प्रोसेस करना होता है। यह मदरबोर्ड का दिमाग (मुख्य भाग) होता है ।

2) 12v ATX (Advance technology Extend) Power Connector-: Connect ATX 4 pin connector for only microprocessor


4 पिन ATX कनेक्टर का काम मदरबोर्ड को पावर supply देना होता है ।

 

 

3) PCI Express-: For connect Graphic Card


इस स्लॉट मे यक अलग से वाईफाई कार्ड की तरह ही स्लॉट दिया रहता है , जिसमे आप ग्राफिक कार्ड लगा सकते है । नए वाले मदरबोर्ड मे वाईफाई कार्ड के स्लॉट इतना ही ग्राफिक कार्ड का भी स्लॉट रहता है, लेकिन पुराने वाले मे राम स्लॉट के इतना साइज़ का रहता है ।

 

 4) South bridge-: Control Hard disk, DVD writer and usb port.



इसका काम इनपुट और आउट्पुट की नियंत्रित करता है ।

 

 5) North Bridge-: Control Graphic card, Ram and VGA port



 

6) Sata (Serial Advance technology Attachment) Connect-: 

 

 For connect Sata/HDD/DVD drive

 

7) PCI (Pheripheral Component Inter Connection) Slot-; 


For coonect Sound, Lan, Tv Tuner card (टीवी टूनर कार्ड टेलिविज़न सिगनल को कंप्युटर से कनेक्ट करने की अनुमति देता है।

 

 

8) IDE (Intergrated Device Electronic)-Connector (40 Pin):- For PATA IATA/IDE HDD and DVD drive PATA


Pata पुराने समय का हार्ड डिस्क होती है जिसका प्रयोग अब बंद हो चुका है।    

 

 

 

9) FDD Connector (34 Pin):- Connect floppy disk drive


 

 

10) ATX (Advance Technology Extended) connector (20+4 pin):-


Connect SMPS (switch mode power supply )

 

 

11) RAM Slot:- For connect RAM


 

 

 

12) Super I/O :- It has 128 pin mostly,


control P/S, LPT,COM/serial port and FDD port. 

 

 

13) Clock IC:- Provide clock to processor, north bridge . It has one crystal near IC 14.318 MHz.


अगर mother board मैं north और south bridge नहीं होगा तो clock IC भी नहीं होगा।


क्योंकि north और south को मिलाकर PCH वन जाता  है (जिसे plat form controller hub) भी कहते है। PCH मे clock IC inbuild रहती है और CPU भी inbuild रहती है।

 

 

14) LAN IC:- Control Lan port. It has crystal 25.000 MHZ

Lan IC हमेशा Lan पोर्ट के पास ही मिलेगा।

 

15) Sound IC:- Control sound port. It has 48 pin.



साउन्ड आईसी हमेशा कॉर्नर पर मिलता है जो 48 पिन का होता है।    

 

16) BIOS chip:- It has 8 and 32 pin . It stores all hardware infprmation and also date and time.


Bios chip पूरे mother board मैं 8 pin का केवल एक ही moti chip नजर आएगी या फिर 32 pin की भी होती है जो सभी IC से अलग होती है।

 

17) SOC Chip:- System on a chip इस chip के लगने से बोर्ड काफी छोटा हो जाता है।


इस चिप के अंदर CPU, GPU, IO, Memory, Analog input output block इत्यादि समाहित होते है। यह एक ऐसा एकलौता चिप होता है जो अकेले ही किसी भी डिवाइस को डाटा प्रोसेसिंग, सिगनल प्रोसेसिंग, वायरलेस कम्यूनिकेशन जैसे कई कामों को करवाने मे सक्षम बनाता है। SOC चिप मे clock Ic नहीं रहती है।

 

 

18) CMOS Battery-: It has 3v cell. It provide backup to bios for update date and time after computer turn off.


CMOS बैटरी निकाल देने से सिस्टम बिना पावर बटन दबाए ही ऑन हो जाता है। और साथ ही टाइम और डेट भी सेट नहीं होता है।

दोस्तों यह जानकारी आपको कैसा लगा। कमेंट करके बताए

अनसुनी बाते ...

1 - तितलियाँ अपने पैरों से स्वाद महसूस करती हैं।

2 - पृथ्वी के महासागरों का 80% से अधिक हिस्सा अभी भी पूरी तरह से खोजा नहीं गया है।

3 - एक बिजली की चमक सूर्य की सतह से भी अधिक गर्म हो सकती है।

4 - चंद्रमा हर साल पृथ्वी से लगभग 3.8 सेंटीमीटर दूर जा रहा है।

5 - पेड़ आपस में जड़ों और फंगस के नेटवर्क के जरिए पोषक तत्वों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

6 - मनुष्य लगभग 1 ट्रिलियन अलग-अलग गंधों को पहचान सकता है।

7 - पेंगुइन अपने साथी को आवाज से पहचान लेते हैं, चाहे हजारों पेंगुइन एक साथ हों।

8 - जिराफ की जीभ इतनी लंबी होती है कि वह अपने कान साफ कर सकता है।

9 - घोंघा (Snail) लगातार 3 साल तक सो सकता है। और इसके लगभग 14,000 दांत हो सकते हैं।

11 - ऑक्टोपस के 3 दिल होते हैं और उसका खून नीले रंग का होता है।

12 - शार्क डायनासोर से भी पुरानी हैं। वे लगभग 40 करोड़ साल से पृथ्वी पर हैं।

13 - शुद्ध शहद हजारों साल तक खराब नहीं होता।

14 -  पृथ्वी पर हर साल लगभग 50–60 ज्वालामुखी फटते हैं।

15 - आपके शरीर में मौजूद डीएनए को सीधा फैलाया जाए तो इसकी लंबाई अरबों किलोमीटर तक हो सकती है।

16 - सूर्य के केंद्र का तापमान लगभग 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस होता है।

17 - पृथ्वी पर जितने पेड़ हैं, उनकी संख्या हमारी आकाशगंगा के तारों की संख्या से भी अधिक मानी जाती है।

18 - कुछ मेंढक सर्दियों में पूरी तरह जम जाते हैं और फिर वसंत में दोबारा जीवित हो जाते हैं।

19 - बाज़ इंसानों की तुलना में लगभग 4–5 गुना अधिक दूर तक देख सकते हैं।

20 - नीली व्हेल का दिल इतना बड़ा होता है कि एक छोटा इंसान उसकी धमनियों में रेंग सकता है।

21 - ऑक्टोपस के 9 दिमाग होते हैं—एक मुख्य दिमाग और 8 उसकी भुजाओं में।

22 - डॉल्फ़िन सोते समय अपने मस्तिष्क का केवल आधा हिस्सा सुलाती हैं।

23 - मधुमक्खियाँ नृत्य करके अन्य मधुमक्खियों को फूलों का स्थान बताती हैं।

24 - मुस्कुराने में लगभग 17 मांसपेशियाँ काम करती हैं।

25 - कान और नाक जीवनभर धीरे-धीरे बढ़ते रहते हैं।


Thursday, June 25, 2026

बगीचा जादुई है ..

पुराने समय की बात है। पहाड़ों के बीच बसा एक छोटा-सा गाँव था। गाँव वाले खेती-बाड़ी करते, पशु पालते और प्रकृति के साथ सरल जीवन बिताते थे। परंतु गाँव के एक छोर पर एक पुराना, वीरान-सा बगीचा था।


बच्चों से लेकर बड़ों तक सबने सुना था कि वहाँ अजीब घटनाएँ होती हैं। कभी रात के समय पेड़ अपने आप चमकने लगते, तो कभी फूलों से घंटियों जैसी ध्वनि निकलती। कोई-कोई कहता कि वहाँ परियाँ रहती हैं। डर और उत्सुकता के कारण गाँव वाले उस ओर जाने से बचते थे।

गाँव में सौरभ नाम का एक चंचल और जिज्ञासु लड़का रहता था। उसे रहस्यों की बातें बहुत भाती थीं। जब भी बगीचे की चर्चा होती, उसकी आँखें चमक उठतीं। लेकिन उसकी दादी अक्सर उसे समझातीं—

“बेटा, वहाँ मत जाना। वह जगह हमारे लिए नहीं है।”

एक दिन स्कूल से लौटते समय सौरभ की नजर बगीचे की ओर पड़ी। हल्की हवा बह रही थी और पेड़ों से सुनहरी रोशनी झर रही थी। उसे लगा जैसे कोई उसे पुकार रहा हो। वह आकर्षण रोक न पाया और बगीचे की ओर कदम बढ़ा दिए।

जैसे ही सौरभ ने बगीचे की सीमा पार की, उसे ठंडी और मधुर हवा ने घेर लिया। भीतर का नज़ारा अद्भुत था। पेड़ साधारण नहीं थे—उनकी पत्तियाँ हरे रंग के साथ-साथ नीली और बैंगनी रोशनी बिखेर रही थीं। फूल खिलते ही हल्की धुन बजा रहे थे, मानो प्रकृति ने संगीत रचा हो।

सौरभ की आँखें आश्चर्य से फैल गईं। वह धीरे-धीरे चलते हुए एक बड़े पेड़ के पास पहुँचा। अचानक, उस पेड़ के तने से एक छोटा-सा द्वार खुला और उसमें से एक नन्ही-सी परी निकल आई।

“स्वागत है, सौरभ!” परी ने मधुर स्वर में कहा।

सौरभ चौंक गया—“तुम मेरा नाम जानती हो?”

परी मुस्कुराई—“यह बगीचा हर उस बच्चे को पहचानता है, जिसके दिल में सच्ची जिज्ञासा और दया होती है।”

परी ने सौरभ को बगीचे के भीतर ले जाकर रहस्य बताया। यह बगीचा सिर्फ उन्हीं को दिखाई देता है, जिनके मन में लालच नहीं, बल्कि सीखने और प्रेम करने की चाह होती है। यहाँ हर पेड़, हर फूल में कोई न कोई शक्ति छुपी है।

एक पेड़ की पत्तियाँ खाने से मन की उदासी दूर हो जाती थी।

एक फूल को छूने से थका हुआ शरीर तुरंत ताजगी पा लेता था।

वहीं एक झरना था, जिसकी बूंदें इंसान के भीतर सत्य बोलने का साहस भर देती थीं।

परी ने कहा—“यह बगीचा दुनिया का संतुलन बनाए रखता है। लेकिन यह रहस्य सबको नहीं पता चलना चाहिए, वरना लोग स्वार्थ में इसे नष्ट कर देंगे।”

सौरभ ने आश्चर्य से सब कुछ देखा। उसे लगा, मानो वह किसी सपनों की दुनिया में आ गया हो। परी ने उसे एक सुनहरी पंखुड़ी दी और कहा—

“यह पंखुड़ी तुम्हारे लिए है। जब भी तुम्हें सच्चाई की राह चुननी हो और समझ न आए, इसे देखना। यह तुम्हें सही दिशा बताएगी।”

सौरभ ने पंखुड़ी को संभाल कर रख लिया। फिर परी बोली—

“लेकिन याद रहे, तुम्हें इस रहस्य को गुप्त रखना है। तुम्हारा दिल साफ है, इसलिए तुम्हें यह अवसर मिला है।”

कुछ दिन बाद गाँव में संकट आ गया। खेतों में पानी की कमी हो गई थी। नहरें सूख गईं, कुएँ का पानी घट गया। लोग परेशान होने लगे। बुज़ुर्गों ने कहा कि यह साल अकाल का संकेत है।

सौरभ को परी की बात याद आई। उसे लगा कि शायद जादुई बगीचा मदद कर सकता है। लेकिन वह वादा भी निभाना चाहता था कि रहस्य सबको न बताए।

उसने साहस जुटाकर फिर से बगीचे में प्रवेश किया। परी को बुलाकर उसने गाँव की समस्या बताई। परी ने मुस्कुराकर कहा, “तुम्हारा मन स्वार्थी नहीं है, तुम अपने गाँव के लिए आए हो। बगीचा हमेशा सच्चे दिल वालों की मदद करता है।”

परी ने सौरभ को एक चमकती हुई सीप दी और बोली—

“इसे गाँव के कुएँ में डाल दो। इससे पानी की धारा फिर से बहने लगेगी। लेकिन याद रखना, लोग समझें कि यह प्रकृति की कृपा है, जादू की नहीं।”

सौरभ ने वैसा ही किया। जैसे ही उसने सीप कुएँ में डाली, पानी का स्तर बढ़ने लगा। थोड़ी ही देर में ठंडा और मीठा पानी फूट पड़ा। गाँव वाले खुश होकर भगवान का धन्यवाद करने लगे। उन्होंने सोचा कि यह उनकी भक्ति का फल है।

सौरभ चुपचाप मुस्कुराया। उसे पता था कि असली मदद कहाँ से आई है, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

दिन बीतते गए। सौरभ अकसर बगीचे में जाता, परी से बातें करता और नई-नई चीज़ें सीखता। उसने जाना कि असली जादू इंसान के मन की भलाई और निस्वार्थ भाव में है। अगर दिल साफ हो, तो दुनिया खुद रहस्य खोल देती है।

सौरभ बड़ा होकर गाँव का शिक्षक बना। उसने बच्चों को हमेशा यही सिखाया—

“जादू किताबों या कहानियों में नहीं, बल्कि तुम्हारे अच्छे कर्मों और सच्चाई में छिपा है।”

और उस गाँव में आज भी लोग मानते हैं कि कहीं न कहीं, पहाड़ों के बीच वह “जादुई बगीचा” अब भी जीवित है, जो अच्छे दिल वालों का इंतज़ार करता है।

दोस्तों यह कहानी कैसी लगी, कमेंट करके बताए ......

Wednesday, June 24, 2026

Computer के पार्ट


Part of Motherboard

1- PS/2 Port (6, 6 pin two part), Green for mouse, violet for keyboard



PS/2 पोर्ट अब के डेस्कटॉप मदर बोर्ड मे नहीं आती है, पुराने डेस्कटॉप मे माउस और कीबोर्ड का पोर्ट गोल आता है जिसमे हरा वाला माउस के लिए और बैगनी वाला कीबोर्ड के लिए होता था, लेकिन अब PS/2 पोर्ट की जगह USB पोर्ट आने लगा है ।

 

2- USB (Universal Serial Bus) port for any usb device


 

3- Com/Serial Port (9 pin) for serial mouse and gamepad



एक सीरियल पोर्ट एक सीरियल संचार इंटरफ़ेस करता है और एक समय में केवल एक बिट स्थानांतरित कर सकता है। ये पोर्ट आमतौर पर कंप्यूटर के पीछे मौजूद होते हैं और मदरबोर्ड का हिस्सा होते हैं।


4- VGA (Video Graphic Adapter) port (15 pin) for monitor



Computer motherboard और Computer monitor को एक साथ जोड़ने के लिए दोनों में VGA Port का होना ज़रूरी होता है | जिसे हम VGA male connector कहते है जो हमारे motherboard और monitor के पीछे लगा होता है जिसे हम एक female VGA Cable की मदद से connect करते है CPU को monitor से connect करने के लिए VGA Cable का use किया जाता है।

 

5- Parallel/LPT (Line Printer Terminal) port (25 pin) for printer, scanner, plotter



एक Parallel Port एक बाहरी इंटरफ़ेस है जो आमतौर पर 1980 के दशक की शुरुआत से 2000 के दशक तक के पीसी पर पाया जाता है। इसका उपयोग Peripherals devices जैसे प्रिंटर और बाहरी भंडारण उपकरणों (External Storage devices) को जोड़ने के लिए किया गया था। अंततः इसे USB द्वारा Acquired किया गया, जो एक छोटा कनेक्शन और काफी तेज़ डेटा अंतरण दर (Data transfer rate) प्रदान करता है।

 

6- Sound port for sound device, like- Mic, Speaker

 


7- R.J-45 port (8 pin) (Registered Jack) for networking



RJ 45 जिसका पूरा नाम रजिस्टर जैक  (Registered Jack) यह एक फिजिकल नेटवर्क कनेक्टर हो जो नेटवर्किंग डिवाइस  जैसे की स्विच , ब्रिज , राऊटर , रिपीटर , मॉडेम इत्यादि को नेटवर्क और इंटरनेट से कनेक्ट करने में हेल्प करता है। RJ 45 एक प्रकार का कनेक्टर है जो ईथरनेट नेटवर्किंग में इस्तेमाल किया जाता है।

 

*Game port (15 pin) yellow for stick/gamepad



भुत का अस्पताल

भूतों की कहानियां कल्पना के आधार पर लिखी जाती है, लेकिन कल्पना भी कुछ वास्तविकता से, अभिप्रेरित होती है| भूतिया अस्पताल एक ऐसी माँ की कहानी ...