दोस्तों लैपटॉप तो हर कोई चलाता है, लेकिन सभी के सिस्टम अपडेट नहीं होने पर कुछ सेटिंग मिस्सिंग हो जाती है और लोगो को पता भी नहीं चलता है। जैसे जैसे अपडेट आता है वैसे ही फीचर भी चेंज होते रहता है।
दोस्तों विंडो 11 का लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसके अन्दर Screen Tint का फीचर भी आया है। अब आप पूछोगे ए Screen Tint क्या होता है। तो हम आपको आसान शब्दों में बताने की पूरी कोशिश करेंगे।
Screen Tint क्या होता है?
Screen Tint एक ऐसा डिस्प्ले फीचर है जो आपकी स्क्रीन के रंगों (Colors) पर हल्का रंगीन फ़िल्टर (Tint) लागू करता है। इसका मुख्य उद्देश्य आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करना, रात में आरामदायक देखने का अनुभव देटा है।
सामान्यतः स्क्रीन सफेद रंग को शुद्ध सफेद (White) दिखाती है। Screen Tint चालू होने पर स्क्रीन में एक अतिरिक्त रंग की परत जुड़ जाती है।
इसमें डिस्प्ले के रंग को कई रंगों को बदल सकते है जैसे -
1 - Custom Tint → नाम से पता चल रहा है कस्टम यानी की अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकते हैं। कोइ भी रंग कम या ज्यादा कर सकते है
2 - Warm Tint (पीला/नारंगी) → Blue Light कम करता है।
Warm Tint स्क्रीन में हल्का पीला, सुनहरा या नारंगी रंग जोड़ता है। इससे नीली रोशनी (Blue Light) कम दिखाई देती है। Red और Green बढ़ जाते हैं। Blue कम हो जाता है।
फायदे - A- Blue Light आंखों को अधिक उत्तेजित करती है। Warm Tint इसे कम कर देता है।
B- रात में Blue Light शरीर में Melatonin हार्मोन के उत्पादन को कम करती है।
3 - Red Tint → रात में आंखों पर कम प्रभाव डालता है। इसका प्रयोग करने से Green और Blue कम हो जाते हैं। यह Night Vision मोड जैसा प्रभाव देता है और सफेद रंग गुलाबी या हल्का लाल दिखाई देता है।
फायदे - लाल प्रकाश आंखों की Night Vision को कम प्रभावित करता है, कम चमक और कम चुभन महसूस होती है।
4 - Cool Tint (नीला) → स्क्रीन को ठंडा रंग देता है।
Cool Tint स्क्रीन में नीले रंग की मात्रा बढ़ाता है। स्क्रीन अधिक सफेद, अधिक चमकीला
फायदे - स्क्रीन अधिक साफ और तेज लगती है, कई लोगों को तस्वीरें अधिक आकर्षक लगती हैं, धूप वाले वातावरण में स्क्रीन अधिक स्पष्ट लग सकती है।
नोट- लेकिन रात को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए, नहीं तो आँखों पर प्रभाव ज्यादा पड़ता है
विंडो में स्क्रीन tint कैसे ऑन करते है तो सबसे पहले आपको सेटिंग में जाना है , फिर डिस्प्ले सेटिंग में जाए, night light चालू करे, फिर Night light सेटिंग में जाए, strenth बदले,
strenth बदलने से कलर में बदलाव होने लगेगा
नोट - दोस्तों स्क्रीन tint का प्रयोग हमेशा रात में उसे करना ठीक रहता है

No comments:
Post a Comment