दोस्तों गूगल ने अपना खुद का AI लैपटॉप Googlebook लॉच करने वाला है।
Google ने एक नई लैपटॉप कैटेगरी पेश की है,
जिसका नाम Googlebook रखा गया है। Google का
कहना है कि यह सिर्फ एक आम लैपटॉप नहीं बल्कि AI पर आधारित नई पीढ़ी का डिवाइस है। कंपनी ने इसे खासतौर पर Gemini
AI के साथ डिजाइन किया है। Google का लक्ष्य है कि लोग लैपटॉप को पहले से बिल्कुल
अलग तरीके से इस्तेमाल करे।
क्या है Googlebook?
Google का Googlebook
एक नई AI-केंद्रित
लैपटॉप श्रेणी है, जिसे 2026 में पेश किया गया। यह पारंपरिक Chromebook का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और इसमें Google के Gemini AI को सिस्टम के केंद्र में रखा गया है।
Google के अनुसार Googlebook में Android और ChromeOS दोनों
का मिश्रण देखने को मिलेगा। यानी यूजर्स इसमें Android ऐप्स को सीधे चला सकेंगे और साथ ही ChromeOS जैसा हल्का और स्मूद अनुभव भी मिलेगा। Googlebook का सबसे बड़ा फीचर इसमें मिलने वाला Gemini
AI है। Google ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को इस लैपटॉप का मुख्य हिस्सा बनाया है।
कंपनी का कहना है कि Googlebook
यूजर्स को AI की मदद से कई स्मार्ट काम करने में सहायता करेगा। इसमें नया 'Magic
Pointer' फीचर दिया गया है। यह फीचर सामान्य
कर्सर को AI कर्सर में बदल सकता है. अगर यूजर
स्क्रीन पर कर्सर को हल्का हिलाता है, तो AI
उससे जुड़े सुझाव देने लगेगा।
Googlebook में 'Cast My Apps' नाम का फीचर भी मिलेगा। इसकी मदद से यूजर अपने
स्मार्टफोन की ऐप्स को सीधे लैपटॉप पर इस्तेमाल कर सकेगा। इसके अलावा 'Quick
Access' फीचर के जरिए Android फोन की फाइल्स आसानी से Googlebook में ट्रांसफर की जा सकेंगी। यह कुछ हद तक वैसे ही
काम करेगा जैसे iPhone और Mac के बीच फाइल शेयरिंग होती है।
Google खुद
नहीं बनाएगा लैपटॉप
फिलहाल Google ने अपना कोई खुद का Googlebook लैपटॉप लॉन्च नहीं किया है। कंपनी ने बताया कि वह Acer, Asus,
Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ मिलकर Googlebooks बाजार में लाएगी।
इन लैपटॉप्स को अलग-अलग डिजाइन,
आकार और कीमतों में पेश किया जाएगा ताकि ज्यादा
से ज्यादा ग्राहक इन्हें खरीद सकें।
कब लॉन्च होगा Googlebook?
Google के अनुसार Googlebooks इस साल के अंत यानी Fall Season में बाजार में आने शुरू हो सकते हैं। हालांकि
कंपनी ने अभी तक कोई लॉन्च डेट नहीं बताई है।
Googlebook के फीचर्स
अपकमिंग Googlebook लैपटॉप में कंपनी का Chrome ब्राउजर और Google Play Store मिलेगा। ये एक 'मॉडर्न OS' पर चलेगा, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि ये गूगल का वही Aluminium OS है जिसे कंपनी अभी डेवलप कर रही है। दावा किया जा
रहा है कि ये दुनिया के पहले ऐसे लैपटॉप हैं जिन्हें शुरू से ही Gemini
Intelligence के लिए डिजाइन किया गया है।
इन नए लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी गूगल
का Magic Pointer है। गूगल की DeepMind टीम के साथ मिलकर बनाए गए इस फीचर की मदद से
यूजर्स बस कुछ टैप करके Gemini का
इस्तेमाल कर पाएंगे। कर्सर को हिलाने पर यूजर्स को स्क्रीन पर ही Gemini की तरफ से काम के सजेशन मिलेंगे। इसकी मदद से
यूजर किसी ईमेल में दी गई तारीख पर पॉइंट करके मीटिंग सेट कर सकते हैं, या दो फोटो को चुनकर उन्हें तुरंत एक साथ देख
सकते हैं।
इसके अलावा, Googlebooks में Gemini की मदद से चलने वाला 'Create your Widget' फीचर है, जिससे यूजर्स सिर्फ बोलकर या टाइप
करके कस्टम विजेट्स बना सकते हैं। Gemini इंटरनेट
पर सर्च कर सकता है या Gmail और Calendar
जैसे गूगल एप्स से जुड़कर एक पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड
बना सकता है। उदाहरण के लिए, अगर
कोई फैमिली ट्रिप की तैयारी कर रहा है, तो वह
बुकिंग की डिटेल्स और ट्रिप का काउंटडाउन एक ही विजेट में डेस्कटॉप पर रख सकता है।
Googlebook एंड्रॉयड फोन के साथ पूरी तरह फिट
बैठता है और कंपनी का कहना है कि नए लैपटॉप से फोन और लैपटॉप के बीच स्विच करना
बहुत आसान हो जाएगा। यूजर्स अपने फोन के एप्स को सीधे लैपटॉप पर चला सकेंगे,
इसके लिए लैपटॉप में अलग से एप डाउनलोड करने की
जरूरत नहीं होगी। इससे यूजर बिना फोन निकाले ही लैपटॉप स्क्रीन से सीधे खाने का
ऑर्डर दे सकते हैं।
No comments:
Post a Comment