दोस्तों इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर किसी के लिए समय बहुत ही महत्व रखता है। लेकिन लैपटॉप हो या मोबाइल में रील देखने में घंटो समय की बर्बादी करते है.।अगर आपके लैपटॉप में BitLocker लग जाये तो क्या करे।
BitLocker क्यों लगते है?
दोस्तों बिट लाकर आटोमेटिक भी लग जाते है और बहुत से यूजर लगाते है ताकि उनके डेटा के साथ कोई छेड़खानी न करे।
BitLocker एक Windows security feature है जो drive को encrypt (सुरक्षित) करता है। कभी-कभी system start करते समय अचानक “BitLocker Recovery Key” मांगने लगता है। इसका मतलब होता है कि Windows को hardware या security में कुछ बदलाव दिखाई दिए हैं।
जैसे -
* BIOS अपडेट होने पर
* Secure बूट सेटिंग बदलने पर
* Window अपडेट होने
* TPM (Trusted Platform Module) disable या रिसेट हो जाए
* SSD/HDD, RAM, या मदर बोर्ड बदलने पर
* बार-बार डायरेक्ट शटडाउन करने पर
Note- नए Windows 11 laptops में कई बार BitLocker/device encryption default ON रहती है। User को पता भी नहीं चलता और recovery key Microsoft account में save हो जाती है।
BitLocker रिकवरी कैसे करे?
अगर आपने बिटलाकर लगा रखा तो लगाते वक़्त पासवर्ड लगाना होता है और 48 डिजिट का बिट लाकर key भी सेव करना होता है.। अगर आपके पास पासवर्ड है तो आप आसानी से उसको ओपन कर सकते है। या फिर जो आपने 48 डिजिट का BitLocker key सेव कर रखा था. वह key डालना होगा।
अगर आटोमेटिक BitLocker लग गया है तो सबसे पहले अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट ओपन करे। माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट खोलने के लिए आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट लॉग इन करना होगा। जिसके लिए Gmail और पासवर्ड की जरूरत होगी।
Login करने के बाद भी आपको BitLocker ID के साथ key भी दिखाई देगा।
दोस्तों अगर BitLocker key नहीं देगा तो कोई और माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट लॉग इन करो, जिसे आपने पहले बार लॉग इन किया था। आपके लैपटॉप में जितने भी माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट बना हुआ सभी को बारी बारी से लॉग इन करके देखो।
अगर उसके बाद भी BitLocker key नही मिलता तो कोई कुछ नही कर पायेगा। अब आपको अपने सिस्टम को फॉर्मेट करना पड़ेगा और विंडो इंस्टालेशन करना पड़ेगा।
अगर रिकवरी key मिमिल जाये और आप सेटिंग से BitLocker को ऑफ नहीं करंगे तो भविष्य में पुनः ऑन हो जाएगा। BitLocker को disable करने के लिए आपको सेटिंग में manage BitLocker या फिर Device encryption पर जाना है। और Off कर देना है।
Note - दोस्तों अगर BitLocker लगे हुए लैपटॉप या कंप्यूटर चोरी जो जाये तो और उस लैपटॉप या कंप्यूटर में आपका पर्सनल डेटा हो। तो घबराने की जरुरत नही, आपके देता safe है। क्योकि BitLocker लगने के बाद कोई भी आपके डेटा चोरी/छेड़खानी नहीं कर पायेगा।


No comments:
Post a Comment