Tecno ने अपने आने वाले Pova 8 स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी
है। यह फोन अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसे पहले ही टीजर और
प्रमोशनल पोस्टर्स के जरिए शो करना शुरू कर दिया है। डिजाइन की बात करें तो फोन का
रियर कैमरा मॉड्यूल नया लुक लेकर आएगा। इसमें बड़ी बैटरी मिलने की भी कन्फर्मेशन
हो चुकी है।
कब लॉन्च होगा Tecno Pova 8?
Pova Mobile India के X पोस्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Flipkart ऐप पर इसका एक बैनर भी दिखाई दिया है। इससे साफ है कि यह फोन भारत में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
टीजर में फोन की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें इसका डिजाइन काफी देखने में अच्छा लग रहा है।
Tecno Pova 8 का
डिजाइन
Tecno Pova 8 का जो
टीजर सामने आया है उसमें यह फोन ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। डिजाइन
के मामले में यह काफी हद तक Pova 7 जैसा
ही लगता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इस
बार एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर मैट्रिक्स स्टाइल
डॉटेड लाइटिंग दी गई है। यह चीज इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और अलग लुक देती है।
Tecno Pova 8 में
मिल सकते हैं ये फीचर्स
Pova 8 Pro 5G की
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस मोबाइल को Qualcomm
Snapdragon 7s Gen 4 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन
करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें MediaTek
Dimensity 7100 चिपसेट, 6GB RAM और Android 16 मिलने की बात सामने आई है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें 3G, 4G और 5G सपोर्ट
के साथ Bluetooth, NFC, Wi-Fi और GPS
जैसे फीचर्स मिल सकते हैं (हालांकि NFC कुछ मार्केट में अलग हो सकता है). सबसे खास बात
यह है कि Tecno Pova 8 में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। वही 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार टेक्नो Pova
8 को कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
इनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB
स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज
विकल्प शामिल हो सकते हैं।
फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart
के जरिए की जाएगी। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी
इसके प्रोसेसर, कैमरा और कीमत से जुड़ी बाकी
जानकारियों का भी खुलासा करेगी। बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के कारण टेक्नो Pova
8 बजट 5G स्मार्टफोन
सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
कीमत (Price)
अगर कीमत की बात करे तो यह मोबाइल फ़ोन 12000-16000 के बीच मिलने की संभावना है।



No comments:
Post a Comment