* Win + V = clipboard Histroy
यह विंडो 10 और विंडो 11 की हिडन फ़ीचर है, जो आपके टाइम को बचाता हैं। Clipboard History Windows का एक फीचर है जो आपके द्वारा Copy (Ctrl + C) किए गए टेक्स्ट, लिंक, इमोजी और कुछ इमेजेज़ को अस्थायी रूप से सेव करके रखता है। इससे आप केवल आखिरी कॉपी की गई चीज़ ही नहीं, बल्कि पहले कॉपी की गई कई चीज़ों को भी दोबारा Paste कर सकते हैं।
* Win + Ctrl + D = Virtual Desktop बनाए
Virtual Desktop Windows का एक फीचर है जो आपको एक ही कंप्यूटर पर कई अलग-अलग Desktop बनाने की सुविधा देता है। हर Desktop पर अलग-अलग ऐप्स और विंडो खुली रह सकती हैं, जिससे आपका काम व्यवस्थित (Organized) रहता है।
साधारण भाषा में बोलू तो अगर आप डेस्कटॉप 1 में कोई फाइल या पेज खोल रखे और आपको इसको हटाना नहीं अहि और कोई और भी उसे करना चाहता है तो आप उसको डेस्कटॉप 2 ओपन करके दे दो। हर काम के लिए अलग Desktop बना सकते हैं।
अब हमें डेस्कटॉप 1 और डेस्कटॉप पर जाये कैसे इसके लिए शॉर्टकट है Win + Ctrl + Left /Right या फिर निचे फोटो के माध्यम से देख सकते है।
* Win + Shift + S = स्क्रीनशॉट किसी भी हिस्से का
Win + Shift + S Windows का एक बहुत उपयोगी Screen Capture (Screenshot) शॉर्टकट है। इसे दबाने पर Snipping Tool खुलता है, जिससे आप स्क्रीन के किसी खास हिस्से, किसी विंडो या पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। यह फीचर के लिए कोई भी एप्लीकेशन install करने की जरुरत नहीं होती चाहे Windows 10 और Windows 11 हो।
जब आप Windows + Shift + S दबाते हैं:
- स्क्रीन थोड़ी धुंधली (Dim) हो जाती है।
- ऊपर Snipping Toolbar दिखाई देती है।
- आप स्क्रीनशॉट लेने का तरीका चुन सकते हैं।
- लिया गया स्क्रीनशॉट Clipboard में कॉपी हो जाता है।
- उसे Ctrl + V से कहीं भी पेस्ट किया जा सकता है।
Win + H Windows का Voice Typing (Speech-to-Text) शॉर्टकट है। इसकी मदद से आप बोलकर टाइप कर सकते हैं। यानी कीबोर्ड से टाइप करने के बजाय माइक्रोफोन में बोलें और Windows आपके शब्दों को टेक्स्ट में बदल देगा। हिंदी सहित कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। या विंडो 10 और विंडो 11 दोनों में सपोर्ट करता है। इसके लिए आपको अलग से एप्लीकेशन इनस्टॉल करने की जरुरत नहीं है।
इसको यूज़ कैसे करते है हम आपको बताते हैं। मान लो आप वर्ड, एक्सेल, या किसी एप्लीकेशन में काम कर रहे है
वह एप्लीकेशन टेक्स्ट वाला होना चाहिए। अब आपको voice टाइपिंग का शोर्ट कट प्रयोग करना है। क्लिक करने ही voice पैनल खुल जायेगा अब आप माइक्रोफोन आइकॉन खुल जायेगा. अब आपको जो भी टाइप करवाना है आपको वह बोलना है। बोलते ही टाइपिंग शुरू हो जायेगा।
* Win + . (Dot) = Emoji Panel खुलेगा
दोस्तों एमोजी पैनल सभी विंडो में पाया में पाया जाता है। जिसकी मदद से आप किसी भी ऐप में आसानी से Emoji, GIF, Kaomoji (Text Emoticons), Symbols और Special Characters जोड़ सकते हैं।
* लैपटॉप में सभी सेटिंग पाने के लिए आपको डेस्कटॉप में एक फोल्डर बनाना पड़ेगा जिसका नाम आपको GodMode.{ED7BA470-8E54-465E-825C-99712043E01C} रखना पड़ेगा। दिए नाम को आप कॉपी करके आप पेस्ट कर दे। आप आप देख्फोल्डर को खोलेंगे तो आपके सामने सभी सेटिंग उपलब्ध होगा।
* Win + Z = Snap Layouts
यह शॉर्टकट केवल विंडो 11 के लिए है। जिसकी मदद से आप कई विंडोज़ (Apps) को स्क्रीन पर व्यवस्थित तरीके से एक साथ लगा सकते हैं। इससे Multitasking आसान हो जाती है और आपको बार-बार विंडो Resize या Arrange नहीं करनी पड़ती।
मानो आप एक साथ दो या उससे अधिक एप्लीकेशन का प्रयोग करना चाहते हो तो आप इस शॉर्टकट का प्रयोग कर सकते हो- जैसे बाए तरफ आप एक्सेल पर काम करना चाहते हो और दाए तरह क्रोम पर तो इसका आप इस्तेमाल कर सकते है।
* Win + G = xBox Bar खोल सकते है
दोस्तों शॉर्टकट से आप गेमिंग या विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है। इस शॉर्टकट के आप गेम खलते वक़्त गेम का स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते है. ओ भी साउंड और ऑडियो रिकॉर्ड के साथ साथ आप स्क्रीनशॉट भी ले सकते है।
और आपके सिस्टम के परफॉरमेंस को दिखता है।
Win + Alt + r = Recording Start/Stop
Win + Alt + Prtsc = Screenshot
* CMD Run & Type psr = Steps Recorder
इस कमांड के द्वारा हमारे किये गए सभी कार्यो का स्क्रीनशॉट लेना होता है यानी की जो भी आप सिस्टम कार्य करते है ।वह सभी का डिटेल रखता है। यानि की आपके द्वारा कंप्यूटर पर किए गए कार्यों (Steps) को रिकॉर्ड करता है और उनके स्क्रीनशॉट के साथ एक रिपोर्ट बनाता है।
जैसे - यदि आपके लैपटॉप में कोई Error आ रहा है, तो आप Steps Recorder चालू करके समस्या तक पहुँचने वाले सभी स्टेप्स रिकॉर्ड कर सकते हैं। बाद में Windows एक रिपोर्ट बनाता है जिसमें हर क्लिक और उसका स्क्रीनशॉट शामिल होता है।
लेकिन इसमें पासवर्ड, voice रिकॉर्ड, फुल स्क्रीन रिकॉर्ड, माइक्रोफोन और webcam रिकॉर्ड नहीं करता है।
स्टेप रिकॉर्डर stop और save (Zip File में सेव होता है) करने के बाद आपको आटोमेटिक स्क्रीनशॉट, हर स्टेप का की जानकारी, क्लिक किये हुए लोकेशन, टाइम इनफार्मेशन उस zip फोल्डर में मिल जायेंगे।
* Win + Shift + Left/Right = Move Window to Another Monitor
दोस्तों नाम से ही पता चल रहा है की एक विंडो को दुसरे मॉनिटर को कैसे चला सकते है। यानी की एक ही लैपटॉप में अगर दो मॉनिटर लगा हो और एक पर एक्सेल और दुसरे मॉनिटर में क्रोम चला रहे हो और तो यह शोर्ट कट आपके काम आने वाला है। यह फीचर तब उपयोगी होता है जब आपके कंप्यूटर से एक से अधिक मॉनिटर जुड़े हों।
मान लीजिये दो मॉनिटर लगे हुए एक बाई तरफ एक दाए तरफ अगर Win + Shift + Left Arrow दबाये तो विंडो बाई ओर मॉनिटर पर चली जाएगी और Win + Shift + Right Arrow दबायेंगे तो विंडो दाई ओर मॉनिटर पर चली जाएगी






No comments:
Post a Comment