Wednesday, June 17, 2026

ऐसा शॉर्टकट जो मोबाइल में होते हुए भी

 दोस्तों मोबाइल तो चलाते ही है, लेकिन आपको मोबाइल में दिए हुए सभी सेटिंग के बारे में पता नहीं होगा।

तो हम आपको कुछ ऐसे ही सेटिंग के बारे में बताएँगे। जो आपके काम आने वाला।

1 - मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियो तरंगों (RF Radiation) को मानव शरीर द्वारा अवशोषित करने की दर को मापने का एक मानक है। *#07#डायल करे।




या फिर फ़ोन की सेटिंग में जाए और about फ़ोन में जाए और regulatory information पर क्लिक करो।

SAR क्यों महत्वपूर्ण है?

जब आप मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं, तो वह सिग्नल भेजने और प्राप्त करने के लिए रेडियो तरंगें उत्सर्जित करता है। इन तरंगों का कुछ हिस्सा आपके शरीर द्वारा अवशोषित हो जाता है। SAR बताता है कि शरीर कितनी ऊर्जा अवशोषित कर रहा है।

2- अपने मोबाइल का EMI नंबर जनाना हो तो *#06# डायल करे।


3 - दोस्तों अगर आपको अप[ने WiFi, बैटरी या फिर फ़ोन का इनफार्मेशन जानना हो तो आपको यह शॉर्टकट अपनाना चाहिए-    *#*#4636#*#*


4 - अगर अपने मोबाइल का टच स्क्रीन को टेस्ट करना है तो आपको यह डायल (*#*#2664#*#*) करके स्क्रीन के टच को चेक कर सकते है की टच सही है या नहीं ।

5 - अपने मोबाइल फ़ोन के वाइब्रेशन की क्वालिटी और बेक लाइट टेस्ट करना है तो आपको या डायल (*#*#0842#*#*) करे।

6 - दोस्तों जब कोई काल आता है तो आप मोबाइल को अपने कान के नजदीक आते है तो Proximity Sensor के द्वारा ही स्क्रीन ऑफ हो जाता है। अब आप सोचोगे की proximity Sensor क्या होता है तो  इसका काम स्क्रीन को ऑफ करना , अनचाहे टच (गलती से बटन दबना) से बचाना, बैटरी बचाने में मदद करता है।

Proximity Sensor Test करने के लिए यह डायल (*#*#0588#*#*) करे।

7 - Camera Information यानि की अगर आपको अपने मोबाइल कैमरे के डिटेल के बारे में जानना है तो आपको यह डायल (*#*#34971539#*#*) करने आप अपने कैमरे का पूरा डिटेल जान सकते है।

8 - दोस्तों आपको अपने मोबाइल के सेटिंग में Build Information देखने को मिला होगा। लेकिन आपने कभी यह जानने की कोशिश नहीं किया होगा की यह  Build Information होता क्या है। 

दोस्तों Build Information में आपके मोबाइल फ़ोन का Android वर्ज़न, सॉफ़्टवेयर का विशेष पहचान नंबर, Android के मूल सिस्टम का वर्ज़न, आखिरी सुरक्षा अपडेट की तारीख, नेटवर्क/मोबाइल संचार सॉफ़्टवेयर का वर्ज़न, फोन का मॉडल की जानकारी ले सकते है।

आपको यह डायल (*#*#44336#*#*) करके Build Information देख सकते है।

दोस्तों यह जानकारी आपको कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताए...




Tuesday, June 16, 2026

Chromebook में विंडो इंस्टाल हुआ आसान..

 दोस्तों हम सभी जानते है की लैपटॉप में विंडो install करना आसान होता है। लेकिन कभी आपने सोचा है की ChromeBook में विंडो install कर सकते है की नहीं। तो आज हम आपको बताएँगे किस मॉडल में और कैसे विंडो install करेंगे।


दोस्तों सभी क्रोम बुक लैपटॉप में विंडो install नहीं कर सकते है। किसी-किसी मॉडल में ही विंडो install कर सकते है।

सबसे पहले chromebook के सेटिंग के about में जाना है और वहा पर विंडो support करने वाला है की नहीं, यह चेक करना है।

किस chromebook में विंडो install नहीं कर सकते है 

1. नए Chromebook Plus मॉडल जिनके Windows ड्राइवर उपलब्ध नहीं हैं

2. जिसमे 32 जीबी से कम स्टोरेज हो 

3. ARM प्रोसेसर वाले क्रोम बुक जैसे MediaTek, Rock chip, Snapdragon

4. RAM कम हो

लैपटॉप के कुछ मॉडल हम आपको बता रहे है जिसमे विंडो install नहीं कर सकते है।

जैसे - 

* HP ChromeBook 11 G (ARM Processor)

* HP Chromebook 11MK G9 EE (MediaTek Processor)

* HP Chromebook x2 11 (Snap Dragon)

* Lenovo Chromebook Duet (ARM Processor)

* Lenovo IdeaPad Duet 3 Chromebook (ARM Processor)

* Lenovo Chromebook 10e (MediaTek Processor)

* ASUS Chromebook Flip C100PA (Rockchip Processor)

* ASUS Chromebook Flip C101PA (Rockchip Processor)

या फिर 16 जीबी /32 जीबी स्टोरेज वाले chromebook में विंडो install नहीं कर सकते है ।

Note- सबसे पहले आपको चेक करना है की chromebook का प्रोसेसर कौन सा है, अगर आगे लिखे हुए जितने भी प्रोसेसर है। उनमे विंडो install करना मुश्किल होता है। 

MediaTek, Rockchip, Snapdragon, Exynos



किस chromebook में विंडो इंस्टाल कर सकते है -

यदि प्रोसेसर Intel Celeron, Pentium, Core i3, i5 या i7 है, तो Windows चलने की संभावना अधिक हो सकती है, लेकिन विंडो डालने से पहले इसकी जांच जरुर करे की विंडो support करने वाला chromebook है की नहीं।

दोस्तों अब हम आपको बताएँगे chromebook में विंडो डालते कैसे है। दोस्तों जिस तरह आप लैपटॉप में विंडो install करते है। ठीक उसी तरह विंडो install होगा। आपको निचे लिंक दे दिया हु, लिंक को ओपन करके स्टेप by स्टेप देख सकते है ।


Post: Edit विंडो install कैसे करे 


विंडो install करने में क्या प्रॉब्लम आ सकता है ?

कुछ chromebook में विंडो install करने के बाद कुछ छोटे मोटे प्रॉब्लम आ सकते है जैसे - Wi-Fi काम न करे,

Touchpad ड्राइवर न मिले, Audio काम न करे, Keyboard की कुछ कुंजियाँ अलग व्यवहार करें


Friday, June 12, 2026

चालाक डॉक्टर

गुजराती लड़के ने बेरोजगारी में क्लिनिक खोलकर लिखा – “200 रुपये में इलाज, न हुआ तो 1000 रुपये वापस!” 

गुजरात के एक छोटे से कस्बे में एक युवक रहता था, जिसका नाम था सुरेश। सुरेश बहुत मेहनती और होशियार था, लेकिन नौकरी की तलाश में उसे बार-बार निराशा ही हाथ लगी। वह सरकारी दफ्तरों में घूमा, प्राइवेट कंपनियों के इंटरव्यू दिए, हर जगह से यही जवाब मिला—“अभी वैकेंसी नहीं है” या “आपका प्रोफाइल सूट नहीं कर रहा”। 

महीनों की बेरोजगारी ने उसे सोचने पर मजबूर कर दिया। एक दिन उसने अपने दोस्त से कहा, “भाई, अब नौकरी नहीं मिल रही तो खुद कुछ कर लेते हैं।” दोस्त ने मजाक में कहा, “डॉक्टर बन जा!” सुरेश ने सोचा और मुस्कुराते हुए बोला, “क्यों नहीं? लेकिन असली डॉक्टर बनने के लिए तो सालों लग जाते हैं। मैं कुछ और ही करता हूँ।”

उसने अपने छोटे से घर के सामने एक पुरानी दुकान को साफ-सुथरा करके एक क्लिनिक बना लिया। बाहर एक बड़ा-सा बोर्ड लगाया, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था:

“दो सौ रुपये में इलाज करवाइए।  

इलाज न हुआ तो एक हजार रुपये वापिस!”

यह बोर्ड देखकर पूरा कस्बा हँस पड़ा। लोग कहने लगे, “ये क्या नया चक्कर है? दो सौ में इलाज और न हुआ, तो हजार वापिस? ये तो घाटे का सौदा है!” लेकिन सुरश बिल्कुल निश्चिंत था। उसने अंदर एक टेबल, दो कुर्सियाँ, एक पुराना स्टूल और कुछ खाली बॉक्स लगा दिए। एक नर्स की ड्रेस पहने अपनी बहन को भी साथ रख लिया। क्लिनिक का नाम रखा— “गुजराती हेल्थ केयर”।

पहले कुछ दिन तो कोई आया नहीं। फिर एक दिन कस्बे के प्रसिद्ध पंडित जी, जिनका नाम था पंडित बाबुराम  पाठक, क्लिनिक के सामने से गुजर रहे थे। बोर्ड पढ़कर उनकी आँखें चमक उठीं। उन्होंने सोचा, “अरे वाह! एक हजार रुपये कमाने का शानदार मौका है। मैं इस लड़के को उल्लू बनाकर पैसे वसूल लूँगा।”

पंडित जी क्लिनिक के अंदर घुसे और सुरेश से बोले, “बेटा, मुझे किसी भी चीज का स्वाद नहीं आता। खाना बिल्कुल फीका लगता है। मेरा इलाज कर दो।”

सुसुरेश मुस्कुराया और शांत स्वर में बोला, “कोई बात नहीं पंडित जी। नर्स, बॉक्स नंबर २२ से दवा निकालो और तीन बूँद पिला दो।”

नर्स ने तुरंत एक छोटी शीशी निकाली और पंडित जी को तीन बूँद पिला दी। जैसे ही दवा उनके मुंह में गई, पंडित जी चीख पड़े, “अरे! ये तो पेट्रोल है! मेरी जुबान जल रही है! क्या बकवास है ये?”

सुरेश हँसते हुए बोला, “मुबारक हो पंडित जी! आपको टेस्ट महसूस हो गया। मतलब इलाज हो गया। अब लाइए तीन सौ रुपये।”

पंडित जी का चेहरा लाल हो गया। उन्होंने गुस्से में पैसे दिए और सोचते हुए बाहर निकले, “इस बदमाश को मैं अभी दिखाता हूँ।”

कुछ दिन बाद पंडित जी फिर से क्लिनिक पर पहुँचे। इस बार उन्होंने नया प्लान बनाया था। वे सुरेश के सामने बैठे और बोले, “साहब, मेरी याददाश्त बहुत कमजोर हो गई है। कुछ भी याद नहीं रहता। क्या इलाज है?”

सुरेश ने बिना किसी भाव के कहा, “ठीक है। नर्स, फिर बॉक्स नंबर २२ से दवा निकालो और तीन बूँद पिला दो।”

नर्स ने वही शीशी निकालकर तीन बूँद पंडित जी को पिला दी। पंडित जी फिर चीखे, “अरे! ये तो वही पेट्रोल है! तुम मुझे फिर से ठग रहे हो!”

सुरेश शांतिपूर्वक बोला, “अरे पंडित जी, आपकी याददाश्त तो वापस आ गई। आपने तुरंत पहचान लिया कि ये वही दवा है जो जुबान के टेस्ट के लिए थी। इलाज सफल! लाइए तीन सौ रुपये।”

पंडित जी इस बार और भी ज्यादा गुस्से में थे। उन्होंने पैसे दिए और बाहर निकलते हुए मन ही मन बदला लेने की ठान ली।

तीसरी बार, लगभग एक हफ्ते बाद, पंडित जी फिर आए। अब वे सीधे सुरेश के सामने बैठ गए और बोले, “देखो बेटा, मेरी नजर बहुत कमजोर हो गई है। दूर की चीजें बिल्कुल दिखाई नहीं देतीं। तुम्हारे पास इसकी कोई दवाई है?”

सुरेश ने थोड़ा सोचा और फिर बोला, “पंडित जी, इसकी दवाई तो मेरे पास नहीं है।”

पंडित जी की आँखों में चमक आ गई। उन्होंने सोचा, “अब तो एक हजार रुपये वापिस मिलेंगे!” वे खुशी से बोले, “तो फिर बोर्ड के अनुसार मुझे एक हजार रुपये वापिस कर दो!”

सुरेश ने जेब से एक नोट निकाला और पंडित जी की तरफ बढ़ाते हुए बोला, “लो, ये लो एक हजार रुपये।”

पंडित जी ने नोट लेते ही चौंककर कहा, “अरे! ये तो पाँच सौ का नोट है! तुम मुझे ठग रहे हो!”

सुरेश जोर से हँस पड़ा और बोला, “अरे पंडित जी! आ गई न आपकी नजर! अब तो साफ-साफ दिख रहा है कि ये पाँच सौ का नोट है। इलाज हो गया! अब लाइए तीन सौ रुपये।”

पंडित जी के मुँह से बोल नहीं निकला। वे हैरान और गुस्से से भरे हुए खड़े रह गए। पूरा क्लिनिक हँसी से गूँज उठा। 

सुरेश ने पंडित जी की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए कहा, “पंडित जी, अब आप समझ गए न कि गुजराती लड़के को ठगना इतना आसान नहीं है। इलाज तो हो गया, लेकिन पैसे तो देने ही पड़ेंगे।”

पंडित जी सिर झुकाकर तीन सौ रुपये रखकर चुपचाप बाहर निकल गए। उस दिन के बाद वे कभी उस क्लिनिक की तरफ नहीं गए। 

सुरेश का क्लिनिक धीरे-धीरे प्रसिद्ध हो गया। लोग मजाक में कहने लगे, “अगर तुम्हें कोई बीमारी नहीं है, तो भी सुरेश के क्लिनिक जाकर इलाज करवा लो, कम से कम हँसी तो जरूर आएगी। वैसे भी  हँसी सबसे अच्छी दवा है।”

Thursday, June 11, 2026

मोबाइल में छिपा 5 ऐसा फ़ीचर

 दोस्तों आज के तकनीक के ज़माने में सभी के पास स्मार्ट फ़ोन होता ही है। ऐसा बहुत कम ही लोग मिलेंगे जिसके पास स्मार्ट फ़ोन न हो । लेकिन जिसके पास स्मार्ट फ़ोन होते भी है तो वह सभी फ़ीचर के बारे में पता नहीं होता है। तो आज हम आपको बताएँगे स्मार्ट फ़ोन में छिपे ऐसे सेटिंग के बारे में जिसे पढ़कर आप भी चौक जायेंगे की वास्तव में बहुत ही काम की चीज हम आपके बताये है। बहुत से लोग सेटिंग को पढ़ते है लेकिन इसके बारे पता नहीं होता है। पढ़कर कर स्किप कर देते है। उसके बारे में जानने की कोशिश नहीं करते है।

1 - Hidden - one handed mode 

दोस्तों कई बार ऐसा होता है की हम बाइक, कार या किसी ऐसे काम में बिजी होते है जिसमे एक हाथ हमारा खाली नही होता है और हम मोबाइल चलाने की कोशिश करते है तो हमारे उंगलिया नहीं पहुचती है। तो यह सेटिंग आपके के लिए काम की हो सकती है। इस सेटिंग को चालू करने के बाद स्क्रीन छोटा हो जाता है । जिससे आप आसानी से एक हाथ से मोबाइल या टेबलेट को चला सकते है। 



इस सेटिंग को चालू करने के लिए सभी मोबाइल में अलग अलग सेटिंग हो सकते है। ज्यादातर 'One Handed Mode' additional सेटिंग में आपको मिलते है।


2 - Split Screen Mode (Android)

दोस्तों कई बार ऐसा होता है की हम मोबाइल या टेबलेट चलाते है और कई एप्लीकेशन का प्रयोग करते है और बार -बार एक के बाद दुसरे एप्लीकेशन चलाने के लिए चेंज करना पड़ता है। तो इस सेटिंग के द्वारा अपने कामो को आसान बना सकते है। इस सेटिंग को ऑन करते ही आपके स्क्रीन दो भागो में दिखाए देगा और आप अलग अलग भागो में दो एप्लीकेशन को चला सकते है।

इस सेटिंग को ऑन करने के लिए आप अपने मोबाइल में Split Screen Mode या ड्यूल स्क्रीन टाइप करके सर्च कर सकते है।


3 - Screen Recording 

 दोस्तों स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना एक आम बात है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का मुख्य कारण है - अपने द्वारा सभी कार्यो का एक विडियो बनाना। जैसे अगर आप गेम खेल रहे हो और उसको रिकॉर्ड करना हो तो आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हो। ऑनलाइन क्लास कर रहे हो, सिस्टम चलते वक़्त कोई एरर आ रहा हो, या you tube पर विडियो अपलोड करने के लिए आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर सकते है। 

लेकिन कुछ प्राइवेसी कारण की वजह से पुच एप्लीकेशन में काम किये कार्यो को रिकॉर्डिंग नही होती है। 


4 - Digital Wellbeing

दोस्तों यह सेटिंग आपको देखने को मिला होगा। लेकिन कभी आपने इसके बारे में जानने के बारे में सोचा नहीं होगा की आखिर यह सेटिंग किस काम के लिए होता है। 

इसका सेटिंग का मुख्य काम होता आपके द्वारा खर्च किये गए समय को बताता है की आपके किस एप्लीकेशन पर कितना समय खर्च किया। और कितनी बार आप अपने फ़ोन को अनलॉक किया है। और कितने notification प्राप्त हुए। 

जैसे मान लीजिये आप क्रोम ब्राउज़र पर सुबह से लेकर रुक रुक कर शाम तक काम`किया है।  अब यह सेटिंग ऑन करने पर यह आपको सही समय बताएगा की आप कितने घंटे काम किये है क्रोम ब्राउज़र पर। 

यह मोबाइल/टेबलेट के सेटिंग में मिल जायेगा।  


5 - Pin App (App Pinning)

यह सेटिंग को अगर चालू करके किसी दुसरे व्यक्ति को दे दिया जाए तो वह व्यक्ति कंफ्यूज हो जायेगा। परेशां भी हो सकता है।

दोस्तों यह सेटिंग का मुख्य काम आपके मोबाइल /टेबलेट के साथ कोई गलत यूज़ न करे इसके लिए होता है।

Android का एक सरल लेकिन बेहद उपयोगी सुरक्षा फीचर है, जो फोन को एक ही ऐप तक सीमित कर देता है। जब आपको अपना फोन किसी अन्य व्यक्ति को देना हो और आप अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखना चाहते हों, तब यह फीचर बहुत काम आता है। यह विशेष रूप से बच्चों, सार्वजनिक उपयोग और अस्थायी डिवाइस शेयरिंग के लिए उपयोगी है।


Tuesday, June 9, 2026

गवाही खामोसी की..

 दोस्तों आज के लेख में हम आपको एक ऐसी जासूस की कहानी के बारे में बात करेंगे, जिसको पढने के लिए आप आकर्षित होंगे तो चलिए ..

एक ऐसा जासूस जिसका नाम राज है। जिसको एक जटिल जांच के लिए बुलाया गया। वह जटिल जांच है एक युवती रीना का गायब होना। गायब होने के बाद बस एक ही सुराग मिला। सुराग एक सीसे पर लिखा था - वह तुम्हे देख रहा है....

इस संदेश ने उस जासूस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि यह गायब होना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश का हिस्सा था।


जैसे आप फिल्मो में देखते आ रहे होंगे की किसी के गायब होने पर सबसे पहले उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ किया जाता है। ठीक वैसे ही राज ने भी गायब हुए युवती के दोस्तों से पूछताछ शुरु किया। लेकिन उनके दोस्तों के द्वारा कुछ पता न चल सका। राज और युवती के परिवार के लोगो इसको लेकर चिन्तित भी थे। आखिरकार कौन गायब किया होगा, किसने किडनैप किया होगा। तो जासूस राज ने युवती के अतीत कोके बारे में रिसर्च करना चालू किया तो पता चला की युवती किसी खतरनाक अंडरग्राउंड नेटवर्क से जुड़ी हुई थी, जो बहुत ही गुप्त और प्रभावशाली था। वह यह जानने की कोशिश कर रहा था कि रीना का इन खतरों से क्या संबंध था।

जैसे-जैसे राज ने छानबीन आगे बढाता गया वैसे-वैसे राज को जानकारी मिलती गए। लेकिन छानबीन के साथ राज के लिए खतरा भी बढ़ता गया। एक दिन कुछ दस्तावेज का छानबीन कर रहा था। तभी राज का मोबाइल फ़ोन बजता है और आवाज आता है की हम तुम्हे देख रहे है। राज को समझ में आ गया की हम शिकार के नजदीक पहुचने वाले है । तभी हमको चेतावनी मिल रही है

लेकिन राज बिना डर के जांच को आगे बढ़ता रहा। राज तो जासूस था ही , उसको मालूम था की गायब होने की कड़ी कहीं और जुड़ी हो सकती है। एक रात राज को एक टिप मिली, जो उसे सत्य के करीब ले जाती। एक काले हुडि में ढके हुए व्यक्ति को रीना के अपार्टमेंट से निकलते हुए देखा गया था। राज ने उस सुराग का पीछा किया और उसे एक पुराने गोदाम तक ले आया, जो शहर के बाहर था।

जैसे ही राज अंदर गया, उसे एक छिपा हुआ कमरा मिला, और वहां दीवार पर एक और संदेश था: “तुम देर से आए हो।” इस संदेश ने राज को और भी भ्रमित कर दिया। यह किसी शिकार के लिए छोड़ा गया संकेत जैसा लग रहा था। जैसे ही राज उस कमरे को और भी ध्यान से देख रहा था, अचानक दरवाजा बंद हो गया और राज के सामने एक व्यक्ति आ खड़ा हुआ, जिसे देखकर वह हैरान रह गया – उसका ही मेंटर, राहुल, जो अब एक सेवानिवृत्त जासूस था।

राहुल ने राज को बताया कि यह पूरा केस राज की मानसिकता और फैसले की क्षमता को परखने के लिए तैयार किया गया था। वह राज को एक अंतिम परीक्षा देना चाहता था, यह देखने के लिए कि वह इस रहस्यमयी मामले को हल कर सकता है या नहीं। राहुल का कहना था कि वह विक्रम की क्षमताओं को परखने के लिए हमेशा से एक गहरे रहस्य में था, और अब वह उसका सामना करने के लिए तैयार था।

राज ने महसूस किया कि राहुल ने सबकुछ साजिश के तहत किया था। लेकिन राज की तेज़ सोच ने उसे संकट से बाहर निकाला। उसने गोदाम से बचकर बाहर निकलने का रास्ता खोज लिया और राहुल को मात दे दी। वह जानता था कि उसे इस खेल से बाहर निकलने के लिए और भी कई कठिनाइयों का सामना करना होगा, लेकिन उसे अब खुद पर विश्वास था।

रीना के गायब होने का रहस्य अब भी एक राज़ बनकर रह गया, लेकिन राज ने एक महत्वपूर्ण सबक सीखा – कभी-कभी, असली रोमांच जवाबों में नहीं, बल्कि उस यात्रा में होता है जो हमें उस रहस्य तक पहुंचने में होती है। लेकिन अब विक्रम को यह समझ में आ चुका था कि कभी-कभी हमें हमारी सबसे बड़ी सच्चाई हमारे सबसे गहरे डर से ही मिलती है।

राज ने एक और रहस्य सुलझाया था, लेकिन यह उसे संतोष नहीं दे पा रहा था। वह जानता था कि रीना का केस अभी खत्म नहीं हुआ था। राहुल के साथ जो खेल खेला गया था, वह भी उसकी जांच का हिस्सा था। राज को अब यह महसूस हुआ कि वह इस रहस्य को हल करने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा चुका था, और अब उसे अगले कदम के बारे में सोचने का समय था।

राज ने राहुल से मिली जानकारी का पुनः मूल्यांकन किया। वह यह जानता था कि यदि राहुल ने उसे इस हद तक पहुंचने दिया, तो कहीं न कहीं और भी बड़ी साजिश छिपी थी। विक्रम ने के पुराने दस्तावेजों की जांच शुरू की, और कुछ समय बाद उसे एक चौंकाने वाली जानकारी मिली – रीना के गायब होने का एक और कनेक्शन था, जो सीधे राहुल के साथ जुड़ा था। यह रहस्य अब विक्रम को उस पुराने घटनाक्रम की ओर खींच रहा था, जिसे उसने कभी पूरा नहीं किया था।

राज को अब यह समझ में आ गया था कि राहुल ने उसे सिर्फ एक टेस्ट के रूप में नहीं, बल्कि उस पुराने खेल में फंसा दिया था, जिसे अब हल करना उसकी जिम्मेदारी थी। उसकी जांच का असली मकसद यही था कि वह राहुल की उन गलतियों को उजागर कर सके, जो वर्षों से छिपी हुई थीं। राज ने अपने आपको फिर से चुनौती दी और इस बार वह सिर्फ इस केस को सुलझाने के लिए नहीं, बल्कि अपने मेंटर से जुड़ी उस साजिश को बेनकाब करने के लिए निकल पड़ा।

अंततः राज ने राहुल के खिलाफ कई दस्तावेज़ इकट्ठे किए, जो उसकी सच्चाई को उजागर कर सकते थे। लेकिन अब उसे यह सवाल सता रहा था – क्या उसे राहुल के खिलाफ सब कुछ खोला जाए, या फिर वह उन पुराने रहस्यों को दबा कर आगे बढ़े? राज के मन में कई सवाल थे, लेकिन एक बात साफ थी – वह अपनी जांच को किसी भी कीमत पर अधूरा नहीं छोड़ने वाला था।

अंत में, राज ने निर्णय लिया कि वह रीना के गायब होने का सच सामने लाएगा। वह जानता था कि कभी-कभी असली रोमांच इस बात में नहीं होता कि हम किसे पकड़ते हैं, बल्कि उस सच को खोलने में होता है, जिसे हम छुपाते रहे हैं। विक्रम ने इस केस को हल कर दिया, लेकिन उसने यह भी सिखा कि एक जासूस का असली काम केवल बाहरी रहस्यों को सुलझाने का नहीं, बल्कि अपनी खुद की सच्चाई को समझने का भी होता है।

दोस्तों यह कहानी आपको कैसी लगी कमेंट देखकर बताए

 


Monday, June 8, 2026

लैपटॉप में छिपे शॉर्टकट....

 * Win + V = clipboard Histroy   

यह विंडो 10 और विंडो 11 की हिडन फ़ीचर है, जो आपके टाइम को बचाता हैं। Clipboard History Windows का एक फीचर है जो आपके द्वारा Copy (Ctrl + C) किए गए टेक्स्ट, लिंक, इमोजी और कुछ इमेजेज़ को अस्थायी रूप से सेव करके रखता है। इससे आप केवल आखिरी कॉपी की गई चीज़ ही नहीं, बल्कि पहले कॉपी की गई कई चीज़ों को भी दोबारा Paste कर सकते हैं।


* Win + Ctrl + D = Virtual Desktop बनाए 

Virtual Desktop Windows का एक फीचर है जो आपको एक ही कंप्यूटर पर कई अलग-अलग Desktop बनाने की सुविधा देता है। हर Desktop पर अलग-अलग ऐप्स और विंडो खुली रह सकती हैं, जिससे आपका काम व्यवस्थित (Organized) रहता है।

साधारण भाषा में बोलू तो अगर आप डेस्कटॉप 1 में कोई फाइल या पेज खोल रखे और आपको इसको हटाना नहीं अहि और कोई और भी उसे करना चाहता है तो आप उसको डेस्कटॉप 2 ओपन करके दे दो। हर काम के लिए अलग Desktop बना सकते हैं।

अब हमें डेस्कटॉप 1 और डेस्कटॉप पर जाये कैसे इसके लिए शॉर्टकट है Win + Ctrl + Left /Right या फिर निचे फोटो के माध्यम से देख सकते है।



* Win + Shift + S = स्क्रीनशॉट किसी भी हिस्से का 

Win + Shift + S Windows का एक बहुत उपयोगी Screen Capture (Screenshot) शॉर्टकट है। इसे दबाने पर Snipping Tool खुलता है, जिससे आप स्क्रीन के किसी खास हिस्से, किसी विंडो या पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। यह फीचर के लिए कोई भी एप्लीकेशन install करने की जरुरत नहीं होती चाहे Windows 10 और Windows 11 हो।

जब आप Windows + Shift + S दबाते हैं:

  1. स्क्रीन थोड़ी धुंधली (Dim) हो जाती है।
  2. ऊपर Snipping Toolbar दिखाई देती है।
  3. आप स्क्रीनशॉट लेने का तरीका चुन सकते हैं।
  4. लिया गया स्क्रीनशॉट Clipboard में कॉपी हो जाता है।
  5. उसे Ctrl + V से कहीं भी पेस्ट किया जा सकता है। 
लिए गए स्क्रीनशॉट को आप एडिट या मार्क कर सकते है।

* Win + H = Voice Typing 

Win + H Windows का Voice Typing (Speech-to-Text) शॉर्टकट है। इसकी मदद से आप बोलकर टाइप कर सकते हैं। यानी कीबोर्ड से टाइप करने के बजाय माइक्रोफोन में बोलें और Windows आपके शब्दों को टेक्स्ट में बदल देगा। हिंदी  सहित कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। या विंडो 10 और विंडो 11 दोनों में सपोर्ट करता है। इसके लिए आपको अलग से एप्लीकेशन इनस्टॉल करने की जरुरत नहीं है।


इसको यूज़ कैसे करते है हम आपको बताते हैं। मान लो आप वर्ड, एक्सेल, या किसी एप्लीकेशन में काम कर रहे है 

वह एप्लीकेशन टेक्स्ट वाला होना चाहिए। अब आपको voice टाइपिंग का शोर्ट कट प्रयोग करना है। क्लिक करने ही voice पैनल खुल जायेगा अब आप माइक्रोफोन आइकॉन खुल जायेगा. अब आपको जो भी टाइप करवाना है आपको वह बोलना है। बोलते ही टाइपिंग शुरू हो जायेगा।


* Win + . (Dot) = Emoji Panel खुलेगा 

दोस्तों एमोजी पैनल सभी विंडो में पाया में पाया जाता है। जिसकी मदद से आप किसी भी ऐप में आसानी से Emoji, GIF, Kaomoji (Text Emoticons), Symbols और Special Characters जोड़ सकते हैं।


* लैपटॉप में सभी सेटिंग पाने के लिए आपको डेस्कटॉप में एक फोल्डर बनाना पड़ेगा जिसका नाम आपको GodMode.{ED7BA470-8E54-465E-825C-99712043E01C} रखना पड़ेगा। दिए नाम को आप कॉपी करके आप पेस्ट कर दे। आप आप देख्फोल्डर को खोलेंगे तो आपके सामने सभी सेटिंग उपलब्ध होगा।


* Win + Z = Snap Layouts

यह शॉर्टकट केवल विंडो 11 के लिए है। जिसकी मदद से आप कई विंडोज़ (Apps) को स्क्रीन पर व्यवस्थित तरीके से एक साथ लगा सकते हैं। इससे Multitasking आसान हो जाती है और आपको बार-बार विंडो Resize या Arrange नहीं करनी पड़ती। 


मानो आप एक साथ दो या उससे अधिक एप्लीकेशन का प्रयोग करना चाहते हो तो आप इस शॉर्टकट का प्रयोग कर सकते हो- जैसे बाए तरफ आप एक्सेल पर काम करना चाहते हो और दाए तरह क्रोम पर तो इसका आप इस्तेमाल कर सकते है।


* Win + G = xBox Bar खोल सकते है

दोस्तों शॉर्टकट से आप गेमिंग या विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है। इस शॉर्टकट के आप गेम खलते वक़्त गेम का स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते है. ओ भी साउंड और ऑडियो रिकॉर्ड के साथ साथ आप स्क्रीनशॉट भी ले सकते है।

और आपके सिस्टम के परफॉरमेंस को दिखता है।


Win + Alt + r = Recording Start/Stop

Win + Alt + Prtsc = Screenshot 


* CMD Run & Type psr = Steps Recorder

इस कमांड के द्वारा हमारे किये गए सभी कार्यो का स्क्रीनशॉट लेना होता है यानी की जो भी आप सिस्टम कार्य करते है ।वह सभी का डिटेल रखता है। यानि की आपके द्वारा कंप्यूटर पर किए गए कार्यों (Steps) को रिकॉर्ड करता है और उनके स्क्रीनशॉट के साथ एक रिपोर्ट बनाता है।

जैसे - यदि आपके लैपटॉप में कोई Error आ रहा है, तो आप Steps Recorder चालू करके समस्या तक पहुँचने वाले सभी स्टेप्स रिकॉर्ड कर सकते हैं। बाद में Windows एक रिपोर्ट बनाता है जिसमें हर क्लिक और उसका स्क्रीनशॉट शामिल होता है।

लेकिन इसमें पासवर्ड, voice रिकॉर्ड, फुल स्क्रीन रिकॉर्ड, माइक्रोफोन और webcam रिकॉर्ड नहीं करता है।


 


स्टेप रिकॉर्डर stop और save (Zip File में सेव होता है) करने के बाद आपको आटोमेटिक स्क्रीनशॉट, हर स्टेप का की जानकारी, क्लिक किये हुए लोकेशन, टाइम इनफार्मेशन उस zip फोल्डर में मिल जायेंगे।


* Win + Shift + Left/Right = Move Window to Another Monitor

दोस्तों नाम से ही पता चल रहा है की एक विंडो को दुसरे मॉनिटर को कैसे चला सकते है। यानी की एक ही लैपटॉप में अगर दो मॉनिटर लगा हो और एक पर एक्सेल और दुसरे मॉनिटर में क्रोम चला रहे हो और तो यह शोर्ट कट आपके काम आने वाला है। यह फीचर तब उपयोगी होता है जब आपके कंप्यूटर से एक से अधिक मॉनिटर जुड़े हों।

मान लीजिये दो मॉनिटर लगे हुए एक बाई तरफ एक दाए तरफ अगर Win + Shift + Left Arrow दबाये तो विंडो बाई ओर मॉनिटर पर चली जाएगी और Win + Shift + Right Arrow दबायेंगे तो विंडो दाई ओर मॉनिटर पर चली जाएगी 






   



Sunday, June 7, 2026

इतना सस्ता Tecno Poha 8 सोचा नही था

दोस्तों आज के इस टेक्नोलॉजी के युग में हर कोई आगे निकलना चाहता है  इसी को लेकर हर मोबाइल कंपनिया नए-नए फीचर के साथ सस्ते मोबाइल फ़ोन लांच कर रही है। आगे निकलने की होड़ में Tecno ने भी कदम रख दिया है. वैसे तो Tecno चीनी कंपनी है जो 2006 को बाजार में अपनी दस्तक दी थी, और भारत में 2016 में कदम रखा 

दोस्तों भारत में बेचे जाने वाले टेक्नो फोन को उत्तर प्रदेश  के नॉएडा में उनकी विनिर्माण सुविधा में असेंबल किया जाता है। 
2024 में टेक्नो ने अपना foldable मोबाइल को market में लाया था 
Tecno ने अभी तक 70-80 मोबाइल फ़ोन को लांच कर चूका है 

दोस्तों आज के इस लेख में हम बताने वाले है की Tecno ने एक और मोबाइल जो की बहुत ही किफायती पैसो में लांच करने वाला है जिसका नाम Tecno Poha 8 है 
दोस्तों आज के इस फ़ोन के बारे में पुरे विस्तार से हम आपको बताएँगे

फ़ोन का Color
फोन को Silver White और Military Green कलर ऑप्शन में भी देखा गया है।


Tecno ने अपने आने वाले Pova 8 स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसे पहले ही टीजर और प्रमोशनल पोस्टर्स के जरिए शो करना शुरू कर दिया है। डिजाइन की बात करें तो फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल नया लुक लेकर आएगा। इसमें बड़ी बैटरी मिलने की भी कन्फर्मेशन हो चुकी है।

कब लॉन्च होगा Tecno Pova 8?

Pova Mobile India के X पोस्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Flipkart ऐप पर इसका एक बैनर भी दिखाई दिया है। इससे साफ है कि यह फोन भारत में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


टीजर में फोन की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें इसका डिजाइन काफी देखने में अच्छा लग रहा है।

 

Tecno Pova 8 का डिजाइन 

Tecno Pova 8 का जो टीजर सामने आया है उसमें यह फोन ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक Pova 7 जैसा ही लगता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इस बार एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर मैट्रिक्स स्टाइल डॉटेड लाइटिंग दी गई है। यह चीज इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और अलग लुक देती है।

 

Tecno Pova 8 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Pova 8 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 6GB RAM और Android 16 मिलने की बात सामने आई है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें 3G, 4G और 5G सपोर्ट के साथ Bluetooth, NFC, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं (हालांकि NFC कुछ मार्केट में अलग हो सकता है). सबसे खास बात यह है कि Tecno Pova 8 में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। वही 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार टेक्नो Pova 8 को कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प शामिल हो सकते हैं।

फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी इसके प्रोसेसर, कैमरा और कीमत से जुड़ी बाकी जानकारियों का भी खुलासा करेगी। बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के कारण टेक्नो Pova 8 बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

कीमत (Price)

अगर कीमत की बात करे तो यह मोबाइल फ़ोन 12000-16000 के बीच मिलने की संभावना है

 

 

 

 


 

 

Saturday, June 6, 2026

Wi-Fi 7 आ गया

दोस्तों आज के इस दौर में हर कोई आगे निकलना चाहता है चाहे वह नौकरी हो या Downloading स्पीड, हर कोई चाहता है की हमारे लैपटॉप में कोई भी फाइल को डाउनलोड करने में टाइम बिलकुल भी न लगे

इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Wi-Fi 7 लांच करने जा रहा है जिससे downloading स्पीड को सुधारा जा सके

Wi-Fi 7 से पहले Wi-Fi 6/Wi-Fi 6E आया था


अब आप कहेंगे Wi-Fi 7 क्या है तो दोस्तों ये Wi-Fi का सातवा वर्शन है. सबसे पहले हम आपको Wi-Fi 6 के बारे में बता दू 

Wi-Fi 7 की एक और बड़ी खासियत इसके 320MHz चैनल्स हैं। Wi-Fi 5 में चैनल चौड़ाई 80MHz थी, Wi-Fi 6 में यह 160MHz हो गई थी और अब Wi-Fi 7 में यह दोगुनी होकर 320MHz हो गई है। इसका मतलब है कि नेटवर्क पर एक ही समय में और ज्यादा डाटा जा सकता है।

Wi-Fi 6 क्या है?

Wi-Fi 6 वायरलेस तकनीकी (Wi-Fi Technology) में अगली पीढ़ी का मानक (Next generation standard) है। वाईफाई 6 को “AX Wi-Fi” और “802.11ax Wi-Fi” के रूप में भी जाना जाता है।

यह है वर्तमान 802.11ac Wi-Fi मानक को बनाता और सुधारता है। मूल रूप से, वाईफाई 6 को दुनिया में उपकरणों की बढ़ती संख्या के जवाब में बना गया है।

Wi-Fi 6 वाईफाई राउटर के लिए एक अपग्रेड अपडेट है ने की सामान्य रूप से वाईफाई सेवा का अपग्रेड।

जैसे कि अगर आपके पास एक वीआर डिवाइस और कई स्मार्टफोन होम डिवाइस है तो वाईफाई 6 राउटर आपके लिए सबसे अच्छा वाईफाई राउटर साबित हो सकता है।

Wi-Fi 6 कितना तेज है?


हमेशा की तरह नवीनतम वाईफाई मानक तेजी से डाटा ट्रांसफर गति प्रदान करता है। वाईफाई 6 की स्पीड वाईफाई 5 से कहीं अधिक होगी।

वाईफाई 6 की स्पीड 9.6 Gbps होगी। वाईफाई 5 पर यह 3.5 जीबीपीएस से ऊपर थी। इसे उपकरणों के पूरे नेटवर्क में विभाजित किया जा सकता है।

Wi-Fi 6 के फायदे

  • वाईफाई 6 कनेक्टेड डिवाइसों को उच्च गति और कम विलंबता के लिए बैटरी जीवन को सुरक्षित करें मदद करेगा।
  • कम बिजली के प्रयोग पर उपकरण सुचारू रूप से चलेंगे।
  • मोबाइल का बैटरी चार्ज लगभग ना के बराबर खत्म होगा।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेहतर प्रदर्शन मिलेगा।
  • सभी उपकरणों को लंबा बैटरी जीवन मिलेगा।
  • वाईफाई से आने के बाद वीडियो ट्रैफिक लगभग 22% बढ़ने की उम्मीद है।
  • वाईफाई 6 में काफी हद तक इंटरनेट कनेक्शन में सुधार भी किया गया है।

Wi-Fi 6 के नुकसान 

  • वाईफाई सिक्स राउटर थरथराट की आवाज ज्यादा होगी।
  • वाईफाई 6 अभी भी विकास के चरण में है।
  • यह कब तक बाजार में आएगा, अभी कुछ भी कहना गलत होगा।

Wi-Fi 6 के आने के बाद टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत ज्यादा फर्क देखने को मिलेगा। इंटरनेट की दुनिया काफी हद तक बदल जाएगी।

 

Wi-Fi 7 क्या है?

Wi-Fi 7 वायरलेस नेटवर्क तकनीक की सातवीं पीढ़ी है, जिसका आधिकारिक नाम 802.11be है। यह 40Gbps तक की अधिकतम स्पीड, 320MHz चैनल बैंडविड्थ और Multi-Link Operation (MLO) जैसी तकनीकों के माध्यम से Wi-Fi 6 की तुलना में तेज, स्थिर और कम लेटेंसी वाला इंटरनेट प्रदान करता है।

Wi-Fi 7 के मुख्य फीचर्स

  1. 40Gbps तक की सैद्धांतिक स्पीड
  2. 320MHz चैनल सपोर्ट
  3. 4K-QAM मॉड्यूलेशन
  4. Multi-Link Operation (MLO)
  5. अल्ट्रा-लो लेटेंसी
  6. बेहतर IoT डिवाइस सपोर्ट
  7. उन्नत सुरक्षा प्रोटोकॉल

Wi-Fi 7 के फायदे

  • तेज डाटा ट्रांसफर स्पीड: Wi-Fi 7 40Gbps की वायरलेस डाटा ट्रांसफर स्पीड देता है, जो Wi-Fi 6E राउटर्स से पांच गुना तेज है। इससे हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे भारी बैंडविड्थ वाले एप्लिकेशन आसानी से चल सकते हैं।
  • दोगुने बैंडविड्थ चैनल्स: बैंडविड्थ चैनल्स को 320MHz तक दोगुना किया गया है, जिससे ज्यादा डिवाइस हाई स्पीड पर कनेक्ट हो सकते हैं। इससे भीड़भाड़ वाले माहौल में नेटवर्क कंजेशन कम होता है और दक्षता बढ़ती है।
  • कम लेटेंसी: Wi-Fi 7 लेटेंसी को न्यूनतम करता है, जिससे ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और स्ट्रीमिंग में रियल-टाइम अनुभव मिलता है।
  • बेहतर कनेक्शन : Wi-Fi 7 5GHz और 6GHz बैंड्स का एक साथ उपयोग करके डाटा भेजने और प्राप्त करने में सक्षम है, जिससे कनेक्शन अधिक विश्वसनीय बनता है।

स्मार्ट सिटी विकास में Wi-Fi 7 की भूमिका

व्यक्तिगत घरों और व्यवसायों से आगे बढ़कर Wi-Fi 7 स्मार्ट सिटी के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

उदाहरण के लिए, यह स्मार्ट पार्किंग समाधान और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसी सेवाओं के लिए बेहद उपयुक्त है, क्योंकि यह कम लेटेंसी और उच्च कनेक्शन घनत्व को संभाल सकता है।

इसके अलावा, स्मार्ट सिटी पहलों में उपयोग होने वाले कैमरे, सेंसर और अन्य कनेक्टेड डिवाइसों को भी यह बेहतर तरीके से सपोर्ट कर सकता है – जैसे पर्यावरण निगरानी, कचरा प्रबंधन और ट्रैफिक प्रबंधन।

सार्वजनिक सुरक्षा प्रणालियां – जैसे इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और सर्विलांस कैमरे – भी Wi-Fi 7 की मदद से अधिक सुचारू और कुशलता से काम कर सकती हैं।


कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत

Wi-Fi 7 का आगमन नेटवर्क कनेक्टिविटी के विकास में एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत देता है। बेहतर सुरक्षा सुविधाएं, उन्नत बैंडविड्थ और उच्च स्पीड प्रदान करके Wi-Fi 7 स्मार्ट डिवाइसों के लिए सहज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा – और आने वाले समय में इन डिवाइसों की संख्या लगातार बढ़ने वाली है।

जैसे-जैसे दुनिया और अधिक कनेक्टेड होती जा रही है, Wi-Fi 7 IoT की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह न केवल घरों, बल्कि एंटरप्राइज, व्यवसायों और यहां तक कि पूरे शहरों को भी सुरक्षित और कुशल तरीके से संचालित करने में सक्षम बनाएगा।

 

दोस्तों अब हम यह सोच रहे होंगे की ए Wi-Fi काम कैसे करता है. 

वाई-फाई की टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है?

Wi-Fi 6 के साथ कुछ नई तकनीकें आई थीं, जैसे- OFDMA, MU-MIMO और TWT। ये तीनों Wi-Fi 7 में भी हैं, लेकिन थोड़ा और एडवांस रूप में। जानते हैं इन तकनीक के बारे में…

 

  • OFDMA: यह चैनल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटता है, जिससे कई यूजर्स को एक साथ डाटा भेजा जा सकता है। इससे देरी कम होती है और नेटवर्क का उपयोग बेहतर होता है।
  • MU-MIMO: यह राउटर को एक साथ कई डिवाइस को डाटा भेजने की सुविधा देता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है।
  • TWT: यह डिवाइस की बैटरी बचाने में मदद करता है, क्योंकि डिवाइस तब तक स्लीप में रहता है, जब तक उसे नेटवर्क की जरूरत न हो।
  • MLO: मल्टी-लिंक ऑपरेशन डिवाइस को एक साथ 2.4GHz, 5GHz और 6GHz बैंड पर डाटा भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है। इससे गति बढ़ती है और नेटवर्क में रुकावट कम होती है।
  • 4K QAM: यह डाटा को औ

 


ऐसा शॉर्टकट जो मोबाइल में होते हुए भी

 दोस्तों मोबाइल तो चलाते ही है, लेकिन आपको मोबाइल में दिए हुए सभी सेटिंग के बारे में पता नहीं होगा। तो हम आपको कुछ ऐसे ही सेटिंग के बारे में...