प्राचीन जमाना से अकबर और बीरबल की कहानियाँ बच्चों , बड़े – बुजुर्गो को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि जीवन जीने का सुंदरता भी सिखाते आ रहे हे। बीरबल की चतुराई, अकबर की जिज्ञासा और दोनों के बीच की रोचक नोकझोंक आज भी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।
बीरबल की सबसे कीमती चीज़
एक दिन सुबह अकबर ने दरबार में पूछा,
“इस दुनिया में सबसे कीमती चीज़ किया है?” दरबार में मजूद हर मंत्री अलग-अलग जवाब देता रहा, कोई कहता हे सोना तो कोई कहता हीरे,
पैसा, प्रतिष्ठा।
लेकिन ये सब जबाब सुनकर बीरबल मुस्कुराए और बोले, जहाँपना “जहाँ आपकी जरूरत होती है, वही चीज़ सबसे कीमती बन जाती है।”
अकबर ने चौंककर पूछा, “वो कैसे?”
अकबर की प्रश्न का जबाब देते हुए बीरबल ने बोले,
“प्यास में पानी हीरे से ज़्यादा कीमती लगता है,
बीमारी में दवा सोने से ज़्यादा कीमती लगती है और अकेलेपन में एक सच्चा इंसान दुनिया से कीमती होता है।”
बीरबल की उत्तर से अकबर बहुत ही प्रसन्न होते हुए मुस्कुराए और बोले – बीरबल तुम्हारी “बात दिल को छू गई!”
सिख : सही समय पर जो चीज़ हमारी जरूरत बन जाए,
वही सबसे कीमती होती है।

No comments:
Post a Comment