दोस्तों आज के समय में लोग पैसे के पीछे भाग रहे है। कुछ लोगो की मजबुरिया करवाती है। चाहे वह प्राइवेट सेक्टर हो या गवर्मेंट हो। जो भी जॉब करता है, वह ओवरटाइम करने में थोडा सा भी समय नहीं गवाते है। इसी व्यस्त दुनिया में रहने से हमारे शरीर को आराम नहीं मिलता है। जिससे हम लोगो को थकान जैसे कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको बताएँगे की किन वजह से हमारे शरीर को थकान महसूस होता है और इस थकान को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।
थकान क्यों होती है?
1 - नींद की कमी से थकान होना
अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे
की नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल
पाता है।
नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर
करता है और फिर से एनर्जी स्टोर करता है।
लगातार कम नींद लेने से चिड़चिड़ापन,
सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।
वहीं देर रात तक फोन या लैपटॉप यूज
करने की आदत भी नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
नींद की कमी से होने वाली समस्या- जैसे
थकान और कमजोरी, ध्यान और याददाश्त में कमी, मूड खराब होना, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना, दिल की बीमारियों का खतरा, वजन बढ़ना, सिरदर्द और शरीर में दर्द, काम और पढ़ाई में प्रदर्शन खराब होना, मधुमेह (डायबिटीज़) का खतरा
2 - आयरन की कमी होना
शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए
आयरन जरूरी होता है। यह शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता
है।
जब शरीर में आयरन की कमी होती है,
तो पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिससे व्यक्ति को जल्दी थकान महसूस होने लगती है।
महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने
को मिलती है।
नींद की कमी से होने वाली समस्या- जैसे ,
हर समय थकान और कमजोरी, चक्कर आना,
सांस फूलना, चेहरा, होंठ और नाखून पीले पड़ना, दिल की
धड़कन तेज होना, बाल झड़ना, जैसे कई समस्याओं का सामना करना पद सकता है।
आयरन की कमी पूरी करने के लिए आपको हरी
पत्तेदार सब्जियाँ, चना, सोयाबीन, किसमिस, मांस, मछली, अंडा, और आयरन से भरपूर भोजन करे ।
3- कम पानी पीना
शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड
सर्कुलेशन प्रभावित होता है और इससे शरीर के अंगों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता
है।
जिसका सीधा असर एनर्जी के लेवल पर
पड़ता है।
डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आना,
सिरदर्द और लगातार थकान रहने जैसी समस्याएं हो
सकती हैं।
कम पानी पिने से होने वाली समस्या- जैसे
सिरदर्द, कब्ज, मांसपेशियों में ऐंठन, गुर्दे (किडनी) में पथरी, गंभीर डिहाइड्रेशन जैसे कई समस्याओं का सामना करना पद सकता है।
4 - विटामिन B12 और विटामिन D की कमी
बता दें कि विटामिन डी हड्डियों और
मांसपेशियों को मजबूत रखने में सहायता करता है। वहीं विटामिन B 12 शरीर में एनर्जी के उत्पादन के लिए जरूरी माना
जाता है।
इसलिए समय-समय पर जांच करवाना और
संतुलित डाइट लेना जरूरी है।
विटामिन D की कमी से होने वाली समस्या जैसे -
हड्डियों और जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों
में कमजोरी, बार-बार थकान महसूस होना, बच्चों में हड्डियों के विकास में समस्या
जैसे समस्या हो सकती है।\
विटामिन D की कमी को पूरा ऐसे करे –
सुबह की हल्की धूप, वसायुक्त मछली (जिनमें वसा की मात्रा अधिक होती है), फोर्टिफाइड दूध (जब किसी खाने की चीज में अलग से पोषक तत्व शामिल किए जाते हैं तो इन्हें फोर्टिफाइड फूड कहते हैं. ऐसे फूड में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाई जाती है और कुपोषण और एनीमिया जैसी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है)
विटामिन B12 की कमी से होने वाली समस्या जैसे -
थकान और कमजोरी, हाथ-पैर में
झुनझुनी या सुन्नपन, चक्कर आना, जीभ में दर्द या लालपन, चलने में असंतुलन, एनीमिया
(खून की कमी) जैसे समस्या हो सकती है।
विटामिन B12 की कमी को पूरा ऐसे करे –
मछली और मांस, अंडा, दूध, दही, पनीर, जैसे
खाद्य सामानों का सेवन करे जिससे विटामिन B12 की कमी को पूरा किया जा सके।
यदि लंबे समय से थकान, हाथ-पैर में झुनझुनी, हड्डियों में दर्द या मांसपेशियों की कमजोरी बनी हुई है, तो डॉक्टर की सलाह से ही दवा का सेवन करे। क्योकि
एक गलत दवा आपके दिनचर्या को नुकसान पंहुचा सकता है।



No comments:
Post a Comment