दोस्तों आज के तकनीक के ज़माने में सभी के पास स्मार्ट फ़ोन होता ही है। ऐसा बहुत कम ही लोग मिलेंगे जिसके पास स्मार्ट फ़ोन न हो । लेकिन जिसके पास स्मार्ट फ़ोन होते भी है तो वह सभी फ़ीचर के बारे में पता नहीं होता है। तो आज हम आपको बताएँगे स्मार्ट फ़ोन में छिपे ऐसे सेटिंग के बारे में जिसे पढ़कर आप भी चौक जायेंगे की वास्तव में बहुत ही काम की चीज हम आपके बताये है। बहुत से लोग सेटिंग को पढ़ते है लेकिन इसके बारे पता नहीं होता है। पढ़कर कर स्किप कर देते है। उसके बारे में जानने की कोशिश नहीं करते है।
1 - Hidden - one handed mode
दोस्तों कई बार ऐसा होता है की हम बाइक, कार या किसी ऐसे काम में बिजी होते है जिसमे एक हाथ हमारा खाली नही होता है और हम मोबाइल चलाने की कोशिश करते है तो हमारे उंगलिया नहीं पहुचती है। तो यह सेटिंग आपके के लिए काम की हो सकती है। इस सेटिंग को चालू करने के बाद स्क्रीन छोटा हो जाता है । जिससे आप आसानी से एक हाथ से मोबाइल या टेबलेट को चला सकते है।
इस सेटिंग को चालू करने के लिए सभी मोबाइल में अलग अलग सेटिंग हो सकते है। ज्यादातर 'One Handed Mode' additional सेटिंग में आपको मिलते है।
2 - Split Screen Mode (Android)
दोस्तों कई बार ऐसा होता है की हम मोबाइल या टेबलेट चलाते है और कई एप्लीकेशन का प्रयोग करते है और बार -बार एक के बाद दुसरे एप्लीकेशन चलाने के लिए चेंज करना पड़ता है। तो इस सेटिंग के द्वारा अपने कामो को आसान बना सकते है। इस सेटिंग को ऑन करते ही आपके स्क्रीन दो भागो में दिखाए देगा और आप अलग अलग भागो में दो एप्लीकेशन को चला सकते है।
इस सेटिंग को ऑन करने के लिए आप अपने मोबाइल में Split Screen Mode या ड्यूल स्क्रीन टाइप करके सर्च कर सकते है।
3 - Screen Recording
दोस्तों स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना एक आम बात है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का मुख्य कारण है - अपने द्वारा सभी कार्यो का एक विडियो बनाना। जैसे अगर आप गेम खेल रहे हो और उसको रिकॉर्ड करना हो तो आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हो। ऑनलाइन क्लास कर रहे हो, सिस्टम चलते वक़्त कोई एरर आ रहा हो, या you tube पर विडियो अपलोड करने के लिए आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर सकते है।
लेकिन कुछ प्राइवेसी कारण की वजह से पुच एप्लीकेशन में काम किये कार्यो को रिकॉर्डिंग नही होती है।
4 - Digital Wellbeing
दोस्तों यह सेटिंग आपको देखने को मिला होगा। लेकिन कभी आपने इसके बारे में जानने के बारे में सोचा नहीं होगा की आखिर यह सेटिंग किस काम के लिए होता है।
इसका सेटिंग का मुख्य काम होता आपके द्वारा खर्च किये गए समय को बताता है की आपके किस एप्लीकेशन पर कितना समय खर्च किया। और कितनी बार आप अपने फ़ोन को अनलॉक किया है। और कितने notification प्राप्त हुए।
जैसे मान लीजिये आप क्रोम ब्राउज़र पर सुबह से लेकर रुक रुक कर शाम तक काम`किया है। अब यह सेटिंग ऑन करने पर यह आपको सही समय बताएगा की आप कितने घंटे काम किये है क्रोम ब्राउज़र पर।
यह मोबाइल/टेबलेट के सेटिंग में मिल जायेगा।
5 - Pin App (App Pinning)
यह सेटिंग को अगर चालू करके किसी दुसरे व्यक्ति को दे दिया जाए तो वह व्यक्ति कंफ्यूज हो जायेगा। परेशां भी हो सकता है।
दोस्तों यह सेटिंग का मुख्य काम आपके मोबाइल /टेबलेट के साथ कोई गलत यूज़ न करे इसके लिए होता है।
Android का एक सरल लेकिन बेहद उपयोगी सुरक्षा फीचर है, जो फोन को एक ही ऐप तक सीमित कर देता है। जब आपको अपना फोन किसी अन्य व्यक्ति को देना हो और आप अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखना चाहते हों, तब यह फीचर बहुत काम आता है। यह विशेष रूप से बच्चों, सार्वजनिक उपयोग और अस्थायी डिवाइस शेयरिंग के लिए उपयोगी है।

.jpg)
No comments:
Post a Comment