दोस्तों अगर आपके लैपटॉप में चलते-चलते विंडो क्रेश हो जाये और विंडो न खुले तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है दोस्तों क्योकि आज हम आपको विंडो रिकवरी और विंडो इंस्टालेशन दोनो करना बताएँगे.
सबसे पहले हम जान लेते है आटोमेटिक विंडो रिकवरी/रिपेयर और ब्लू स्क्रीन क्यों आता है. या फिर सिस्टम फ्रीज़ क्यों होता है.
ब्लू स्क्रीन क्यों आते है ? -
* गलत या पुराने ड्राईवर जैसे - ग्राफ़िक, wifi, या फिर ऑडियो ड्राईवर.
* रैम का प्रॉब्लम जैसे - RAM में fault हो तो PC अचानक restart या blue screen दे सकता है।
* SSD या हार्ड डिस्क का ख़राब होना.
* वायरस का आना भी एक कारण हो सकता है.
* सर्विस न करने से सिस्टम गर्म होने से भी हो सकता|
* Corrupted पेन ड्राइव लगाने से
आटोमेटिक विंडो रिकवरी/रिपेयर क्यों आते है?
* विंडो फाइल corrupt होने पर
* बार बार सिस्टम डायरेक्ट ऑफ करना जैसे- बैटरी डाउन होने पर या बटन से ऑफ करने पर
* ड्राईवर या सॉफ्टवेर
* विंडो अपडेट fail होने पर
नोट - ये चारो आप्शन सही है तो हार्डवेयर जैसे - motherboard/ SSD में ख़राब है.
कल्पना करें कि आप अपने विंडोज पीसी पर किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त हैं और अचानक आपकी स्क्रीन एक अनजान एरर मैसेज के साथ नीली हो जाती है। ब्लू स्क्रीन ऑफ़ डेथ (BSOD) के रूप में जानी जाने वाली यह समस्या इस समय दुनिया भर में कई उपयोगकर्ताओं को प्रभावित कर रही है।
ठीक कैसे करे?
रिकवरी आप्शन आने पर आपको सबसे पहले एडवांस आप्शन में जाये फिर Troubleshoot फिर startup रिपेयर करो. अगर सही हो जाता है तो ठीक है नहीं तो एक startup में safe मोड option पर जाओ. safe मोड से सही नहीं हुआ और बार-बार आटोमेटिक रिपेयर का आप्शन आता है आपको विंडो को uninstall करना पड़ेगा और विंडो इनस्टॉल करना पड़ेगा.
विंडो कैसे इनस्टॉल करे?
दोस्तों विंडो को इनस्टॉल करने के लिए आपके पास ये तीन चीजो का होना जरुरी होता है.
1. Pen drive minimum 16gb
2. ISO file something 5gb - Download Windows 11
3. Bootable सॉफ्टवेर Rufus - Rufus - Create bootable USB drives the easy way (Only UEFI bootable)
Bootable pendrive कैसे बनाए-
Ø Insert pen drive
Ø Open Rufus
Ø Continue yes
Ø Select image
file (source image file)
Ø Start
Ø Ok
पेन ड्राइव रेडी होने के बाद लैपटॉप के रीस्टार्ट करना है और बूट key प्रेस करना है जैसे -
HP के लिए F9
Dell के लिए F12
Asus के लिए F12
उसके बाद आपके स्क्रीन पर लगा हुआ पेन ड्राइव दिखेगा और पेन ड्राइव को सेलेक्ट करके इंटर बटन को प्रेस कर देना है.
*फिर next पर जाना है
* Install Now
* Next
* Accept term and condition tick ok
* Custom Install
* Delete All partition (यदि डेटा काम का है तो उस पार्टीशन को डिलीट मत कीजिये नहीं तो आपका डेटा भी डिलीट हो जायेगा.
* Then Next
* Window Installing (विंडो इनस्टॉल होने में 5 मिनट का टाइम लग सकता है)
* विंडो इनस्टॉल होने के बाद Yes पर क्लिक करे
* English Indiaपर सेलेक्ट करके yes पर क्लिक कर दे
* अपने device का नाम लिख देना है जो भी आप रखना चाहते है.
* बिना पासवर्ड के आप स्किप या next कर सकते है
* फिर Yes Yes Yes करते जाईए
* अब आपका सिस्टम चलाने के लिए तैयार है, अब आपको wifi कनेक्ट करके सिस्टम को कम्पलीट अपडेट कर लेना है.